Gumla: गुमला जिले से एक खौफनाक वारदात घटना सामने आई है। करंज थाना क्षेत्र के टांगरटोली गांव में बुधवार रात एक बेटे ने कथित तौर पर लोढ़ा से वारकर अपने ही पिता की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची मां पर भी उसने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मां का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे गोईरी मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों के सिर और चेहरे पर चोट के निशान
घटना का पता तब चला, जब मृतक का छोटा बेटा सुनित मुंडा बुधवार रात करीब 7:30 बजे तेतरबिरा मेला देखकर घर लौटा। घर पहुंचने पर उसने अपने पिता लालू मुंडा और मां जितनी देवी को जमीन पर खून से लथपथ हालत में पाया। दोनों के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे।
Read More- कोडरमा में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार निलंबित, धनेश्वर कुमार को मिली जिम्मेदारी
सुनित ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने लालू मुंडा को मृत घोषित कर दिया, जबकि जितनी देवी का इलाज शुरू किया गया।
Read More- मंईयां सम्मान योजना के पैसे से पति ने खरीद लिया स्मार्टफोन-पत्नी ने दे दी जान!
अक्सर शराब के नशे में घर में विवाद करता था बड़ा बेटा
सुनित के मुताबिक, उसका बड़ा भाई गोईरी मुंडा कोई काम नहीं करता था और अक्सर शराब के नशे में घर में विवाद करता था। घटना की रात भी माता-पिता के साथ उसका झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान उसने लोढ़ा से दोनों पर हमला किया।
Read More- Breaking News: 18 नवंबर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








