Koderma: कोडरमा में छठ महापर्व मनाने के लिए जमशेदपुर से बिहार के सीवान जा रहा एक परिवार गुरुवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया। तिलैया थाना क्षेत्र के बाईपास रेलवे ओवरब्रिज पर कार और पानी टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और उनके बेटे को मामूली चोटें आईं। राहत की बात रही कि तीनों सुरक्षित हैं।
छठ महापर्व मनाने के लिए जमशेदपुर से सीवान जा रहे थे
जानकारी के अनुसार, कार (जेएच 05-डीए-3602) में एक परिवार के तीन सदस्य सवार थे। वे छठ महापर्व मनाने के लिए जमशेदपुर से सीवान जा रहे थे। इसी दौरान बाईपास रेलवे ओवरब्रिज पर उनकी कार की पानी टैंकर (एनएल-01के-4106) से टक्कर हो गई।
Read More- कोडरमा में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार निलंबित, धनेश्वर कुमार को मिली जिम्मेदारी
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर करीब 180 डिग्री घूम गई। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जुट गए।
Read More- मंईयां सम्मान योजना के पैसे से पति ने खरीद लिया स्मार्टफोन-पत्नी ने दे दी जान!
टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर तिलैया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया।
Read More- Breaking News: 18 नवंबर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। छठ पर्व के मौके पर परिवार के साथ हुए इस हादसे के बावजूद तीनों को गंभीर चोट नहीं आना राहत की बात है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







