Koderma: कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर स्थित नवलशाही हॉल्ट के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। कुशमई से सिंघपुर क्रशर मंडी की ओर जा रही मारुति वैन अनियंत्रित होकर रेलवे के सिग्नल पोल से टकरा गई। हादसे में वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक घायल हो गया।
वैन कुशमई से सिंघपुर की ओर जा रही थी
मिली जानकारी के अनुसार, मारुति वैन कुशमई से सिंघपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान नवलशाही हॉल्ट के पास फुटपाथ से गुजरते समय चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते वैन सीधे रेलवे के सिग्नल पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Read More- हाय रे महंगाई! Mother Dairy के दूध 4 रुपए तक हुए महंगे-जानें कब से लागू होंगी नई दरें
हादसे में वैन चालक घायल
हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखकर चालक की स्थिति की जानकारी लेने की कोशिश की।
Read More- कोडरमा में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार निलंबित, धनेश्वर कुमार को मिली जिम्मेदारी
इस दुर्घटना में चालक को चोटें आई हैं। हालांकि, घायल चालक की पहचान और उसकी वर्तमान स्थिति के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। नवलशाही हॉल्ट के पास हुए इस हादसे के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा रही।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








