Ranchi: महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगने वाला है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई दरें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
Mother Dairy ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध के दाम बढ़ाए थे
दिल्ली-NCR में कंपनी के टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध समेत सभी प्रमुख वैरिएंट महंगे होंगे। कंपनी ने दूध की खरीद लागत बढ़ने को इस फैसले की वजह बताया है।
सूत्रों के मुताबिक, किसानों से दूध खरीदने की लागत में काफी इजाफा हुआ है। इसके अलावा अन्य खर्चों में भी तेजी आई है। ऐसे में बढ़ती लागत का कुछ बोझ ग्राहकों पर डालने का फैसला लिया गया है।
मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध के दाम बढ़ाए थे। इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में बदलाव हुआ था।
1974 में हुई थी Mother Dairy की शुरुआत
बताते चले कि मदर डेयरी ( Mother Dairy) की स्थापना 1974 में हुई थी। यह नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) की सब्सिडियरी कंपनी है। कंपनी अपनी दूध बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 75 से 80 फीसदी हिस्सा किसानों को देती है।
Read More- कोडरमा में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार निलंबित, धनेश्वर कुमार को मिली जिम्मेदारी
कंपनी दिल्ली-NCR में रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है, जबकि उसकी कुल दैनिक बिक्री 50 लाख लीटर से अधिक है। दूध की बिक्री आउटलेट्स, जनरल ट्रेड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए होती है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









