Assam Train Accident: असम के कामरूप जिले में बुधवार सुबह कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे में करीब 50 यात्री घायल होने की सूचना हैं। हालांकि, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की बात कही है।
रेलवे के अनुसार, यह हादसा डिगारू स्टेशन पर हुआ। ट्रेन को दूसरी लाइन पर ले जाने के दौरान लोको पायलट कथित तौर पर रफ्तार कम नहीं कर सका। इसके चलते ट्रेन डेड एंड पर लगे बैरिकेड्स से जा टकराई और इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।
Assam Train Accident: हादसे से पहले 45 सेकेंड का वीडियो वायरल
हादसे के बाद सामने आए 45 सेकेंड के एक वीडियो में इंजन के लोको पायलट केबिन का अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है। वीडियो में कंट्रोल पैनल, डिजिटल डिस्प्ले और स्विच नजर आ रहे हैं। इसमें लोको पायलट को यह कहते सुना जा सकता है कि सिग्नल रेड हैं और इमरजेंसी सिस्टम काम नहीं कर रहा। वह S-9 और A-9 ब्रेक सिस्टम के भी काम नहीं करने की बात कह रहे हैं।
Assam Train Accident: रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की गई है। घटना के कारणों और तकनीकी पहलुओं को लेकर रेलवे का पक्ष अहम रहेगा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








