बुधवार, नवम्बर 11, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

चोरदाहा-गोरहर सड़क निर्माण कंपनी होगी टर्मिनेट? दिल्ली में मंत्रालय के सचिव से मिले संजय मेहता, तीन महीने में सुधार का आश्वासन

दनुआ घाटी में तत्काल सुरक्षा उपायों की मांग, चुटुपालू घाटी के ब्लैक स्पॉट सुधार का DPR तैयार; NH-19 और NH-20 की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

नवम्बर 11, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Will the construction company for the Chordaha-Gorhar road be terminated? Sanjay Mehta met with the Ministry Secretary in Delhi; received an assurance that improvements would be made within three months.

Will the construction company for the Chordaha-Gorhar road be terminated? Sanjay Mehta met with the Ministry Secretary in Delhi; received an assurance that improvements would be made within three months.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~10 मिनट•हिंदी बुलेटिन

नई दिल्ली: झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और अधूरे निर्माण कार्यों का मुद्दा अब दिल्ली तक पहुंच गया है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने बुधवार को नई दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर से मुलाकात की। इस दौरान चोरदाहा से गोरहर, दनुआ घाटी, चुटुपालू घाटी और चरही घाटी समेत झारखंड के कई दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

Table of Contents

Toggle
  • चोरदाहा-गोरहर परियोजना में देरी का मुद्दा उठा
  • दनुआ घाटी में तत्काल सुरक्षा उपायों की मांग
  • चुटुपालू घाटी के सुधार का DPR तैयार
  • इचाक मोड़ से तैमारा घाटी तक सुरक्षा ऑडिट की मांग
  • सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े और जवाबदेही तय करने की मांग
  • ‘अब केवल आश्वासन नहीं, धरातल पर कार्रवाई जरूरी’

बैठक में चोरदाहा-गोरहर सिक्सलेन परियोजना का निर्माण कर रही कंपनी को टर्मिनेट करने की मांग पर मंत्रालय की ओर से सकारात्मक सहमति मिलने की बात कही गई। संजय मेहता के अनुसार, सचिव ने बताया कि निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद संबंधित कंपनी को टर्मिनेट करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बचे हुए निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए नई टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

📌 यह भी पढ़ें:
  • बोकारो में अवैध कोयला लदी तेज रफ्तार बाइक ने महिला को कुचला, सड़क जाम
  • निशा भगत आत्महत्या मामले की CBI करेगी जांच, CM हेमंत सोरेन ने दिया आदेश
  • निशा भगत मामले को लेकर रांची में भाजपा का मशाल जुलूस, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद का ऐलान
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

चोरदाहा-गोरहर परियोजना में देरी का मुद्दा उठा

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (पुराना NH-2) के चोरदाहा-चौपारण-गोरहर सिक्सलेन परियोजना में हो रही देरी और दुर्घटनाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संजय मेहता ने कहा कि निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा नहीं करने वाली कंपनी को बार-बार समय विस्तार देना उचित नहीं है। उन्होंने संबंधित संवेदक को हटाकर नई एजेंसी से शेष निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।

उनके मुताबिक, मंत्रालय के सचिव ने इस मांग पर सकारात्मक रुख दिखाया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

दनुआ घाटी में तत्काल सुरक्षा उपायों की मांग

चौपारण की दनुआ घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और सड़क की संरचनात्मक खामियों का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। संजय मेहता ने कहा कि घाटी में स्थायी सुधार कार्य पूरा होने तक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

इस पर सचिव ने बताया कि दनुआ घाटी के सुधार के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। संजय मेहता ने मांग की कि डीपीआर और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार किए बिना फिलहाल जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।

चुटुपालू घाटी के सुधार का DPR तैयार

राष्ट्रीय राजमार्ग-20 (पुराना NH-33) की चुटुपालू और चरही घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं का मामला भी उठाया गया। संजय मेहता ने इन दोनों घाटियों को दुर्घटना संभावित क्षेत्र बताते हुए स्थायी तकनीकी समाधान की मांग की।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

उनके अनुसार, मंत्रालय के सचिव ने बताया कि चुटुपालू घाटी के सुधार के लिए डीपीआर तैयार हो चुका है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। चरही घाटी के सुधार का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया। इस संबंध में संजय मेहता ने एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव को भी समस्याओं से अवगत कराने की जानकारी दी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

इचाक मोड़ से तैमारा घाटी तक सुरक्षा ऑडिट की मांग

बैठक में NH-20 के अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों का मुद्दा भी उठाया गया। इनमें इचाक मोड़, सिंघानी, चरही चौक और तैमारा घाटी शामिल हैं। संजय मेहता ने इन स्थानों का तकनीकी अध्ययन कराकर जरूरी सुधार करने की मांग की।

उन्होंने सड़क की बनावट, ढलान, खतरनाक मोड़, क्रैश बैरियर, संकेतक और प्रकाश व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया। उनके मुताबिक, सचिव ने अगले तीन महीने के भीतर इन मामलों में सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया है।

सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े और जवाबदेही तय करने की मांग

संजय मेहता ने मंत्रालय के समक्ष सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जवाबदेही तय करने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने संबंधित राष्ट्रीय राजमार्गों पर पिछले वर्षों में हुई दुर्घटनाओं, मृतकों और घायलों के आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही दुर्घटनाओं के कारणों का तकनीकी ऑडिट कराकर जिम्मेदार एजेंसियों और अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित करने की बात कही।

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि सड़क सुरक्षा के उपायों में जिला प्रशासन की भूमिका सुनिश्चित की जाए और मंत्रालय संबंधित जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करे।

‘अब केवल आश्वासन नहीं, धरातल पर कार्रवाई जरूरी’

बैठक के बाद संजय मेहता ने कहा कि झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगातार हो रही मौतें गंभीर जनसुरक्षा का विषय हैं। उन्होंने कहा कि चोरदाहा-गोरहर में निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा है, जबकि दनुआ और चुटुपालू घाटी में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से लेकर एनएचएआई के अध्यक्ष और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों तक उठाया गया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री से मुलाकात का प्रयास भी किया गया, लेकिन उनके नागपुर में होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी।

संजय मेहता ने कहा कि उनका प्रयास राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं है। उनकी मांग है कि निर्माण कार्य समय पर पूरे हों, दुर्घटना संभावित स्थलों का स्थायी समाधान निकले और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मंत्रालय से एनएचएआई और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी प्रस्तावों पर समयबद्ध कार्रवाई करने का आग्रह किया।

 

 

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

 

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

Speeding bike carrying illegal coal runs over a woman; road blocked
झारखंड Jharkhand News

बोकारो में अवैध कोयला लदी तेज रफ्तार बाइक ने महिला को कुचला, सड़क जाम

नवम्बर 11, 2026
निशा भगत आत्महत्या मामले की CBI करेगी जांच, CM हेमंत सोरेन ने दिया आदेश
Breaking News

निशा भगत आत्महत्या मामले की CBI करेगी जांच, CM हेमंत सोरेन ने दिया आदेश

नवम्बर 11, 2026
BJP holds a torchlight procession in Ranchi over the Nisha Bhagat case; announces a shutdown (bandh) in South Chotanagpur for November 18.
झारखंड Jharkhand News

निशा भगत मामले को लेकर रांची में भाजपा का मशाल जुलूस, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद का ऐलान

नवम्बर 10, 2026
Will the construction company for the Chordaha-Gorhar road be terminated? Sanjay Mehta met with the Ministry Secretary in Delhi; received an assurance that improvements would be made within three months.

चोरदाहा-गोरहर सड़क निर्माण कंपनी होगी टर्मिनेट? दिल्ली में मंत्रालय के सचिव से मिले संजय मेहता, तीन महीने में सुधार का आश्वासन

नवम्बर 11, 2026

बोकारो में अवैध कोयला लदी तेज रफ्तार बाइक ने महिला को कुचला, सड़क जाम

JEE Main 2027 फॉर्म भरने से पहले अपडेट करें DigiLocker, NTA ने जारी किए नए निर्देश

शेयर बाजार में तूफानी तेजी! सेंसेक्स 1300 अंक उछला, निवेशकों की दौलत ₹6 लाख करोड़ बढ़ी

निशा भगत आत्महत्या मामले की CBI करेगी जांच, CM हेमंत सोरेन ने दिया आदेश

रांची समेत पूरे झारखंड में बढ़ने लगी सर्दी, जानें 11 नवंबर का मौसम का हाल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts