Palamu: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के ढूब गांव में हुए गुनी भूइयां हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी मनतोरवा देवी और बेटे कैलू भूइयां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
घरेलू विवाद और शराब का नशा बना हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि घरेलू विवाद और शराब का नशा वजह बना।लेस्लीगंज एसडीपीओ प्रशांत कुमार और पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, गुनी भूइयां शराब पीने का आदी था। घटना के दिन वह अपनी पत्नी के साथ स्थानीय बाजार गया था। बाजार जाने और लौटने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था।
खाना बनाने वाली जगह पर शौच के बाद बढ़ा विवाद
पुलिस की जांच में सामने आया कि सोमवार रात मनतोरवा देवी घर की रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान नशे में धुत गुनी वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने खाना बनाने वाली जगह पर शौच कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।
Read More- कोडरमा में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार निलंबित, धनेश्वर कुमार को मिली जिम्मेदारी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हुए थे फरार
पुलिस के अनुसार, गुस्से में मनतोरवा देवी ने पास में रखे धारदार हथियार से गुनी पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई। वारदात में बेटे कैलू भूइयां की भी संलिप्तता बताई गई है।
Read More- हाय रे महंगाई! Mother Dairy के दूध 4 रुपए तक हुए महंगे-जानें कब से लागू होंगी नई दरें
घटना के बाद आरोपी मां-बेटे फरार हो गए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद करने की जानकारी दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







