शुक्रवार, नवम्बर 6, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

8 साल की जंग, 408 तारीखें और 11 आरोपी – नीरज सिंह हत्याकांड में आखिर किसे मिलेगी सजा, कौन होगा बरी?

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के मामले में आज बुधवार, 27 अगस्त 2025 को फैसला आने वाला है। इस बहुप्रतीक्षित फैसले का इंतजार पूरे 8 साल 5 महीने 6 दिन से किया जा रहा है

अगस्त 27, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
8 years of battle, 408 dates and 11 accused – who will be punished and who will be acquitted in the Neeraj Singh murder case?

8 years of battle, 408 dates and 11 accused – who will be punished and who will be acquitted in the Neeraj Singh murder case?

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Jharkhand: धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के मामले में आज बुधवार, 27 अगस्त 2025 को फैसला आने वाला है। इस बहुप्रतीक्षित फैसले का इंतजार पूरे 8 साल 5 महीने 6 दिन से किया जा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-16 सह विशेष न्यायाधीश दुशरथ चंद्र अवस्थी की अदालत शाम 4 बजे अपना निर्णय सुनाएगी। इस केस ने न केवल धनबाद बल्कि पूरे झारखंड की राजनीति और आपराधिक नेटवर्क को गहराई से प्रभावित किया है।

Table of Contents

Toggle
  • कौन थे नीरज सिंह और क्यों बने निशाना
  • अदालत में लंबा चला ट्रायल
  • फैसले का राजनीतिक असर
  • शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • अमन सिंह हत्याकांड से जुड़ा लिंक
  • जांच और फरार आरोपी
  • आज के फैसले पर निगाहें

Read More: रांची की अपर आयकर आयुक्त बनीं निशा उरांव, टैक्स छूट मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगी

📌 यह भी पढ़ें:
  • आदिवासी नेत्री निशा भगत के मौत पर सवाल, बाबूलाल मरांडी ने गिरफ़्तारी की मांग की
  • Breaking News: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
  • 10 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव मुंबई में गिरफ्तार, पलामू पुलिस की टीम लेने रवाना
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

कौन थे नीरज सिंह और क्यों बने निशाना

नीरज सिंह धनबाद नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर थे और कांग्रेस पार्टी में उनकी पहचान एक उभरते हुए नेता के तौर पर थी। राजनीति के साथ-साथ उनका कोयला कारोबार से भी गहरा रिश्ता था। 21 मार्च 2017 को दिनदहाड़े धनबाद में उन पर हमला हुआ जिसमें नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे राज्य को हिला दिया था और लंबे समय तक धनबाद में तनाव का माहौल बना रहा।

अदालत में लंबा चला ट्रायल

हत्या के बाद दर्ज मामले में 4 अगस्त 2017 को आरोप गठन किया गया। इसके बाद लगातार 408 तारीखों पर सुनवाई होती रही। आखिरकार 13 अगस्त 2025 को दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी हुई और अब अदालत 27 अगस्त 2025 को अपना फैसला सुनाने जा रही है। कुल 11 आरोपियों में से 10 पर अदालत का निर्णय आ सकता है। इनमें झरिया के पूर्व विधायक संजय सिंह, जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह, डब्लू मिश्रा, विनोद सिंह, सागर सिंह उर्फ शिबु, चंदन सिंह, कुर्बान अली, पंकज सिंह और रघवीर धनंजय उर्फ धनंजय शामिल हैं। तीन आरोपी इस वक्त विभिन्न जेलों में बंद हैं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे, जबकि सात आरोपी जमानत पर बाहर हैं।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Read More: नीरज हत्या कांड में आज बड़ा फैसला, अदालत शाम 4 बजे सुनाएगी निर्णय

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

फैसले का राजनीतिक असर

यह केस केवल हत्या की घटना भर नहीं है, बल्कि धनबाद और झारखंड की राजनीति के समीकरणों को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाला मामला है। फैसले के बाद यह स्पष्ट होगा कि आरोपियों को सजा मिलेगी या वे बरी होंगे। अगर आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह झारखंड की राजनीति में बड़ा झटका साबित हो सकता है। वहीं, अगर आरोपी बरी होते हैं तो पुलिस और न्यायिक प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े हो सकते हैं।

शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

फैसले के मद्देनजर धनबाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है। कोर्ट से डीआरएम चौक तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। कोर्ट मार्ग पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरी तरह चौकस है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

अमन सिंह हत्याकांड से जुड़ा लिंक

नीरज सिंह हत्याकांड से जुड़े कुछ नाम आगे चलकर जेल के भीतर हुई घटनाओं से भी जुड़ गए। इस मामले के शार्प शूटर अमन सिंह की 3 दिसंबर 2023 को धनबाद जेल में हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में प्रयागराज निवासी रिंकू सिंह का नाम सामने आया। रिंकू नीरज सिंह हत्याकांड का भी आरोपी है, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया और कभी ट्रायल कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ।

जांच और फरार आरोपी

पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच के बाद 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। हालांकि छह अन्य लोगों पर जांच अब भी जारी है। इनमें गया सिंह, महंत पांडेय, संतोष, मोनू, रिंकू उर्फ विकास उर्फ धर्मेंद्र सिंह और सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष का नाम शामिल है। रिंकू जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर फरार हो गया, जबकि संतोष सिंह घटना के बाद से ही पुलिस की पकड़ से बाहर है।

इसी तरह कुर्बान अली को झारखंड हाईकोर्ट ने मार्च 2025 में जमानत दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश को निलंबित कर दिया। इसके बावजूद वह जेल वापस नहीं गया और अब तक फरार है।

आज के फैसले पर निगाहें

आज शाम 4 बजे अदालत का जो भी फैसला आएगा, वह केवल इस हत्याकांड का अंत नहीं करेगा बल्कि झारखंड की राजनीति और अपराध जगत पर गहरा असर डालेगा। फैसले से यह तय होगा कि नीरज सिंह और उनके साथियों की हत्या का न्याय मिलेगा या लंबे समय तक चली इस कानूनी लड़ाई का अंत आरोपियों की रिहाई के साथ होगा।

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

आदिवासी नेत्री निशा भगत के मौत पर सवाल, बाबूलाल मरांडी ने गिरफ़्तारी की मांग की
झारखंड Jharkhand News

आदिवासी नेत्री निशा भगत के मौत पर सवाल, बाबूलाल मरांडी ने गिरफ़्तारी की मांग की

नवम्बर 6, 2026
Breaking News: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Breaking News

Breaking News: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नवम्बर 6, 2026
Maoist Sanjay Yadav, carrying a bounty of ₹10 lakh, arrested in Mumbai; Palamu police team departs to take him into custody.
क्राइम Crime

10 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव मुंबई में गिरफ्तार, पलामू पुलिस की टीम लेने रवाना

नवम्बर 6, 2026
Next Post
मयंक सिंह से 6 दिनों तक पूछताछ करेगी एटीएस, कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया एटीएस मुख्यालय

मयंक सिंह से 6 दिनों तक पूछताछ करेगी एटीएस, कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया एटीएस मुख्यालय

Vaishno Devi Landslide: 33 devotees died in landslide on Vaishno Devi Yatra route, road-rail connectivity disrupted

Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में 33 श्रद्धालुओं की मौत, सड़क-रेल संपर्क ठप

Breaking News: पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

Breaking News: पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

नवम्बर 6, 2026

आदिवासी नेत्री निशा भगत के मौत पर सवाल, बाबूलाल मरांडी ने गिरफ़्तारी की मांग की

Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना खरीदें या चांदी? कीमतों में भारी गिरावट के बाद जानें कहां मिलेगा बेहतर मौका

Breaking News: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

10 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव मुंबई में गिरफ्तार, पलामू पुलिस की टीम लेने रवाना

धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाले में नरसिंह दास गिरफ्तार, 6.32 करोड़ रुपये के फर्जी भुगतान का आरोप

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts