World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत से आयात होने वाले सामान पर 50% टैरिफ इसलिए लगाया, क्योंकि अमेरिका और भारत के बीच लंबे समय से व्यापारिक संबंध “एकतरफा” रहे हैं।
भारत पर 50% टैरिफ का बचाव
एक प्रेस ब्रीफिंग में ट्रम्प ने कहा कि “भारत अमेरिकी उत्पादों पर 100% तक का टैरिफ लगाता है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। इससे अमेरिका को नुकसान और भारत को फायदा हुआ।”
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिकी बाइक निर्माता हार्ले डेविडसन भारत में मोटरसाइकिल नहीं बेच पा रही थी, क्योंकि भारत ने 200% का आयात शुल्क लगाया था। बाद में कंपनी ने भारत में ही प्लांट लगाकर समाधान निकाला।
टैरिफ को बताया “जंग सुलझाने वाला हथियार”
ट्रम्प ने कहा कि टैरिफ एक रणनीतिक हथियार है, जिससे अमेरिका को बातचीत में ताकत मिलती है। उन्होंने दावा किया कि टैरिफ नीति की वजह से उन्होंने सात अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संघर्षों को रोका है। साथ ही भारत को रूस से तेल खरीदने पर अब 25% अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ रहा है।
अमेरिकी उत्पादन में बढ़ोतरी का दावा
ट्रम्प ने कहा कि उनके टैरिफ की वजह से अब हजारों कंपनियां अमेरिका में निर्माण इकाइयाँ स्थापित कर रही हैं। खास तौर पर कार निर्माता कंपनियाँ चीन, मेक्सिको और कनाडा से आकर अमेरिका में फैक्ट्रियां लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि टैरिफ उन्हें सुरक्षा देता है और अमेरिका में निर्माण से टैक्स में भी राहत मिलती है।
भारत को लेकर दोहरा रुख
ट्रम्प ने कहा कि वे भारत पर लगाए गए टैरिफ को कम करने के बारे में कोई विचार नहीं कर रहे। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि “भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते बहुत अच्छे हैं।”
उन्होंने बताया कि भारत ने टैरिफ 0% करने की पेशकश की थी, लेकिन अमेरिका के लिए यह “बहुत देर” हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत को यह कदम सालों पहले उठाना चाहिए था।
read more- Happy Birthday Shakti Kapoor: विलेन से कॉमेडियन तक, शक्ति कपूर का फिल्मी सफर
भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर असर
डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ का असर भारत के अमेरिका को होने वाले 55% से अधिक निर्यात पर पड़ा है। इससे भारत-अमेरिका व्यापार संतुलन पर असर पड़ा है और आगे दोनों देशों के बीच वार्ता की दिशा पर भी सवाल उठ रहे हैं।
read more- Rain Alert! झारखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश, देखें लिस्ट













