Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और IPL के सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अब केवल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ही खेलते नजर आते हैं। धोनी शुरू से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ जुड़े हुए हैं और फैंस उन्हें “थाला” कहकर पुकारते हैं।
हर सीजन के बाद यह सवाल उठता है – क्या धोनी अगला सीजन खेलेंगे? IPL 2025 के बाद भी यही चर्चा हुई। लेकिन अब CSK में एक बड़ी वापसी के चलते यह अटकलें तेज हो गई हैं कि धोनी IPL 2026 में भी खेल सकते हैं।
CSK में एन श्रीनिवासन की वापसी से बढ़ी संभावनाएं
रिपोर्टस के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व प्रमुख एन श्रीनिवासन ने एक बार फिर फ्रेंचाइज़ी में वापसी की है और वे CSK के नए चेयरपर्सन बन गए हैं। श्रीनिवासन वही शख्स हैं जिन्होंने IPL 2008 में धोनी को CSK का हिस्सा बनाया था। CSK और धोनी की इस जुगलबंदी की नींव श्रीनिवासन ने ही रखी थी। 2025 में CSK के खराब प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट में यह बड़ा बदलाव किया गया है।
धोनी और श्रीनिवासन के बीच हमेशा से बेहतर संबंध रहे हैं, और यही कारण है कि फैंस को लगने लगा है – “थाला एक बार फिर मैदान में उतर सकते हैं!”
घुटने की चोट पर बोले माही
हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब माही से IPL 2026 में खेलने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि “अभी मैं कुछ नहीं कह सकता, IPL से कुछ महीने पहले ही तय करूंगा।”
जब एक फैन ने उनसे कहा कि “सर, आपको खेलना होगा,” तो धोनी ने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि “इस घुटने में जो दर्द होता है, उसका क्या करूं?”
यह बयान धोनी के फैंस को थोड़ी चिंता में डालता है, लेकिन उम्मीद अब भी जिंदा है — खासकर CSK मैनेजमेंट में पुराने भरोसेमंद साथी की वापसी के बाद।
read more- झारखंड वालों सावधान! अगले 5 दिन तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
क्या वाकई खेलेंगे धोनी IPL 2026 में?
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धोनी IPL 2026 खेलेंगे या नहीं, लेकिन CSK में श्रीनिवासन की वापसी, धोनी की टीम के साथ गहरी भावनात्मक जुड़ाव और फैंस की जबरदस्त मांग— ये सब संकेत देते हैं कि IPL 2026 में धोनी की वापसी संभव है।









