रविवार, जुलाई 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, EOW की जांच जारी

जून 1, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, EOW की जांच जारी
Share on FacebookShare on Twitter

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ एक बड़े धोखाधड़ी मामले में जांच तेज हो गई है। कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि दोनों ने मिलकर उनसे 60 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। यह मामला अब मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा जांच के दायरे में है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस दोनों के ट्रैवल लॉग की समीक्षा कर रही है और ज़रूरत पड़ने पर लुकआउट नोटिस (LOC) भी जारी किया जा सकता है।

Table of Contents

Toggle
  • पुलिस कमिश्नर का बयान
  • क्या है पूरा मामला?
  • आरोपों की कानूनी स्थिति
  • शिल्पा शेट्टी का पक्ष
  • पुलिस जांच में क्या हो रहा है?

पुलिस कमिश्नर का बयान

मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने ABP न्यूज़ से बातचीत में कहा कि अभी तक LOC जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रक्रिया चल रही है। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि शिल्पा और राज देश छोड़कर न जा सकें और जांच में सहयोग सुनिश्चित हो सके।

read more- बोकारो में ‘करोड़पति क्लर्क’ राजेश कुमार पांडेय का ट्रांसफर, 51 लाख रुपये कैश मामले में जांच तेज़

क्या है पूरा मामला?

व्यापारी दीपक कोठारी का आरोप है कि उन्होंने 2015 से 2023 के बीच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी Best Deal TV Pvt. Ltd. में निवेश किया था। यह निवेश उन्हें 12% सालाना रिटर्न के वादे के साथ एक बिज़नेस डील के रूप में पेश किया गया। शुरुआत में यह रकम लोन के तौर पर मांगी गई थी, लेकिन टैक्स बचाने के नाम पर इसे “इन्वेस्टमेंट” में बदलने का सुझाव दिया गया।

कोठारी ने कुल ₹60.48 करोड़ रुपये और अतिरिक्त ₹3.19 लाख स्टांप ड्यूटी के रूप में दिए। अप्रैल 2016 में शिल्पा शेट्टी ने व्यक्तिगत गारंटी भी दी थी। लेकिन बाद में शिल्पा ने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया और कंपनी पर ₹1.28 करोड़ का इनसॉल्वेंसी केस सामने आया, जिसकी जानकारी कोठारी को नहीं दी गई।

आरोपों की कानूनी स्थिति

EOW ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ IPC की धारा 403, 406 और 34 के तहत FIR दर्ज की है। कोठारी के वकील का दावा है कि जब निवेश का पैसा नहीं लौटा, तो पहले जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई, जो अब आर्थिक अपराध शाखा को ट्रांसफर की गई है।

read more- झारखंड वालों सावधान! अगले 5 दिन तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

शिल्पा शेट्टी का पक्ष

शिल्पा शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनके अनुसार, शिकायतकर्ता कंपनी में पार्टनर थे और उनके बेटे को डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया था। निवेश को लेकर जो एग्रीमेंट हुआ वह इक्विटी एग्रीमेंट था, जिसमें लाभ और हानि दोनों साझा होते हैं। पर्सनल गारंटी के संबंध में उनका कहना है कि यदि कोई दस्तावेज़ है तो उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

पुलिस जांच में क्या हो रहा है?

EOW इस बात की जांच कर रही है कि निवेश की गई राशि का कहां-कहां और किस प्रयोजन के लिए इस्तेमाल किया गया। सूत्रों के मुताबिक, NCLT केस के दौरान ऑडिट करने वाले ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए समन किया गया है, लेकिन शहर में त्योहार और आंदोलनों के कारण पूछताछ अभी नहीं हो पाई है।

read more- Teachers’ Day Special: शिक्षक दिवस पर जानिए उन गुरुओं के बारे में जिन्होंने देश की दिशा बदली

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा कल, पाकुड़ में बने 15 सेंटर
झारखंड Jharkhand News

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा कल, पाकुड़ में बने 15 सेंटर

जुलाई 18, 2026
पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आश्वस्त, पाकुड़ को जल्द मिलेगा बड़ा पैकेज
झारखंड Jharkhand News

पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आश्वस्त, पाकुड़ को जल्द मिलेगा बड़ा पैकेज

जुलाई 18, 2026
Durand Cup 2026: Players and spectators to get better facilities; Municipal Commissioner reviews preparations at Morabadi Stadium.
Sports

Durand Cup 2026: खिलाड़ियों और दर्शकों को मिलेगी बेहतर सुविधा, मोराबादी स्टेडियम की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

जुलाई 18, 2026
Next Post
Breaking News: Major land subsidence in Dhanbad; several houses collapsed; fear that many people are trapped.

Breaking News: धनबाद में बड़ा भूधसान, आधा दर्जन घर जमींदोज; कई लोगों के दबे होने की आशंका

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट! देखें आज का ताज़ा भाव

Gold Rate Today: सोने-चांदी के दाम में बंपर तेजी! – निवेश का सुनहरा मौका?

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला-लोकतंत्र की आवाज़ दबाई जा रही है

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला-लोकतंत्र की आवाज़ दबाई जा रही है

जुलाई 18, 2026

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा कल, पाकुड़ में बने 15 सेंटर

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से बदली कोडरमा की महिलाओं की किस्मत, किसी ने खोली दुकान तो किसी ने शुरू किया साबुन का कारोबार

पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आश्वस्त, पाकुड़ को जल्द मिलेगा बड़ा पैकेज

कौन हैं वो महिला जो 16 साल तक रहीं भूख हड़ताल पर? जानिए Irom Chanu Sharmila की हैरान कर देने वाली कहानी

Crime News: सांप से डसवाकर पति की हत्या, पत्नी का शादीशुदा वैन चालक से था अफेयर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra