Nepal: नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन ने तीसरे दिन और भी हिंसक रूप ले लिया है। मंगलवार रात 10 बजे से सेना ने पूरे देश का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया, लेकिन इसके बाद भी हालात काबू में नहीं आए। देशभर में हिंसा, आगजनी और लूटपाट की घटनाएं जारी हैं। अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हैं।
CPN अध्यक्ष प्रचंड की बेटी के घर से शव बरामद
ललितपुर SSP श्याम कृष्ण अधिकारी ने बताया कि CPN अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की बेटी गंगा दहल के जले हुए घर से एक पुरुष का शव मिला है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
3 पूर्व प्रधानमंत्रियों के घरों पर हमला, एक की पत्नी की मौत
- आंदोलनकारियों ने पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा, झालानाथ खनाल और प्रचंड के घर में आग लगा दी।
- झालानाथ खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से जल गईं और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
- पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा को प्रदर्शनकारियों ने उनके घर में घुसकर पीटा।
- वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को काठमांडू की सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया।
अरबपति बिजनेसमैन का घर लूटा
हिंसा के बीच उपद्रवियों ने नेपाल के अरबपति बिजनेसमैन और रूस-नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष उपेंद्र महतो का घर लूट लिया।
व्यावसायी उपेन्द्र महतोको घरमा पनि लुटपाट !! pic.twitter.com/EZjv11K2aS
— Prakash Timalsina (@prakashujyalo) September 10, 2025
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
काठमांडू एयरपोर्ट अनिश्चितकाल के लिए बंद
त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास धुआं और असुरक्षा की स्थिति के कारण काठमांडू एयरपोर्ट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।
- पहले इसे बुधवार शाम 6 बजे तक बंद करने का फैसला था, लेकिन हालात बिगड़ने पर इसे अनिश्चितकालीन बंद कर दिया गया।
- इस फैसले से सैकड़ों विदेशी यात्री नेपाल में फंस गए हैं।
Heli Rescue of the @NepalPoliceHQ Personnel @Maharagjung
Date: 2082 Bhadra 25#NepaliArmy#NationalUnity pic.twitter.com/mPnE1U62iI— Nepali Army (@NepaliArmyHQ) September 10, 2025
टूरिस्टों की मदद में जुटा होटल एसोसिएशन
होटल एसोसिएशन नेपाल (HAN) ने पर्यटकों की मदद के लिए हॉटलाइन नंबर 9851031495 जारी किया है। HAN ने अधिकारियों से अपील की है कि विदेशी और देसी टूरिस्टों की आवाजाही आसान बनाई जाए।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









