Friday, April 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

डीएमएफटी फंड घोटाला की व्यापकता का डॉ लंबोदर महतो ने किया खुलासा, पार्टी ने की सीबीआई जांच की मांग

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ. लम्बोदर महतो ने डीएमएफटी फंड में व्याप्त भारी अनियमितताओं का खुलासा किया और सीबीआई जांच की मांग की है।

September 11, 2025
in झारखंड, राजनीति
A A
Dr. Lambodar Mahato revealed the extent of DMFT fund scam

Dr. Lambodar Mahato revealed the extent of DMFT fund scam

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:  आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ. लम्बोदर महतो ने बोकारो जिले के डीएमएफटी फंड में व्याप्त भारी अनियमितताओं का खुलासा किया और सीबीआई जांच की मांग की है। आजसू पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में  महतो ने आरोप लगाया कि पूरे राज्य में डीएमएफटी फंड में भारी घोटाला हुआ है। डॉ महतो ने बताया कि झारखंड को जुलाई के अंत तक 16,474 करोड़ रुपयों की राशि डीएमएफटी फंड के रूप में प्राप्त हुई, जो जिलों में खनन के एवज में केंद्र द्वारा आबंटित किया जाता है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इस फंड की जिलों में खुलेआम बंदरबांट और लूट का खेल बदस्तूर जारी है। जिस मकसद से यह राशि दी जा रही है, उसका लाभ आम जनता को नहीं बल्कि भ्रष्ट अफसरों को मिल रहा है। एक तरफ हेमंत सरकार खनिज रॉयल्टी नहीं मिलने का रोना रोती है, वहीं उसकी नाक के नीचे डीएमएफटी फंड की लूट जारी है।

read more: झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

बोकारो जिलें में हुई है डीएमएफटी की राशि में 631 की गड़बड़ी

डॉ महतो ने कहा कि सिर्फ बोकारो जिले में डीएमएफटी की राशि में 631 करोड़ रुपयों से अधिक की वित्तीय गड़बड़ी हुई है। डीएमएफटी का नियम है कि केवल शासी निकाय से पारित योजनाओं को ही शामिल किया जाए और निविदा प्रक्रिया का पालन किया जाए, परंतु हजारों योजनाएँ बिना स्वीकृति के जोड़ी गईं और कई एजेंसियों को बिना टेंडर के ही मनोनयन के आधार पर कार्य दे दिया गया। यह सीधे तौर पर वित्तीय नियमों और प्रशासनिक अधिकारों का उल्लंघन है। डॉ महतो ने उदाहरण देते हुए कहा कि  एक स्कूल की वाला पेंटिंग में ही 4 करोड़ 79 लाख रुपये खर्च कर दिए गए। बाज़ार दर से 220 प्रतिशत अधिक दर पर टेंडर निकालकर मात्र दो वर्षों में7 भुगतान भी कर दिया गया। छह एजेंसियों को 17 टेंडर सौंपकर 60 करोड़ रुपये “कोचिंग प्रोजेक्ट” के नाम पर खर्च कर दिए गए, जबकि यह काम पहले से ही केंद्र और राज्य सरकार की स्किल डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत चल रहा है। 40 हजार का डिजिटल मैप 1.25 लाख रुपये में खरीदा गया, जिसमें 10 करोड़ की गड़बड़ी हुई।

Related Post

BJP to Celebrate its 47th Foundation Day in Jharkhand; State President Aditya Sahu Releases Roadmap

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

April 3, 2026
A young man drowned in the Nakshatra Forest pond in Ranchi, and the NDRF is searching for him.

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

April 3, 2026
Breaking News: Top Maoist leader Prashant Bose, alias 'Kishan Da', passes away at RIMS

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

April 3, 2026
IG Sudarshan Mandal made a surprise visit to Dhanbad Divisional Jail, strictly reviewed the security and food arrangements.

Dhanbad मंडल कारा में IG सुदर्शन मंडल का औचक दौरा, सुरक्षा और भोजन व्यवस्था की सख्त समीक्षा

April 3, 2026

read more: हेमन्त सोरेन ने नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र,

टैब वितरण की योजना अधूरी रहने के बावजूद 26 करोड़ का भुगतान 

डॉ महतो ने बताया कि इसी तरह 260 स्कूलों में टैब वितरण की योजना अधूरी रहने के बावजूद 24 करोड़ 72 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया और यह भुगतान बाजार दर से तीन गुना अधिक था। 177 हाईमास्ट लाइट लगाने का वास्तविक खर्च 9 करोड़ 35 लाख था, लेकिन 18 करोड़ 75 लाख का भुगतान कर दिया गया। कई एजेंसियों से जुड़े जिला पदाधिकारी, जैसे कि परिवहन पदाधिकारी वंदना पर आरोप है कि उनके परिवार की कंपनियों को करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया। डॉ महतो ने कहा कि एक मामले में 91 लाख रुपये नगद बरामद हुए, जिसमें डीएमएफटी सप्लायर भी मौजूद थे। सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन मशीन खरीदी ही नहीं गई, फिर भी 133 करोड़ रुपये का भुगतान दिखाया गया। खेल विभाग में भी 91 लाख रुपये से अधिक की सामग्री खरीदी गई और बाद में गायब कर दी गई।

read more: रांची में मां-बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, सीएम सोरेन ने दिए सख्त जांच के आदेश

बोकारो जिलें में डीएमएफटी फंड का हो रहा दुरूपयोग 

डीएमएफटी का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के विकास और उनके अधिकारों की पूर्ति करना है। लेकिन बोकारो जिले में इस राशि का दुरुपयोग चिन्हित पंचायतों और प्रभावित इलाकों से बाहर भी किया गया, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि सीधा शोषण भी है। राज्य के प्रधान महालेखाकार ने भी अपनी रिपोर्ट में इस फंड में व्यापक अनियमितताओं की पुष्टि की है। आजसू पार्टी ने राज्य सरकार से मांग की है कि बोकारो जिले में हुई इन अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराई जाए और पूरे राज्य में डीएमएफटी की स्थिति का विशेष ऑडिट कराया जाए। दोषी अधिकारियों और एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो ताकि जनता का पैसा जनता के हित में ही उपयोग हो।

read more: राँची जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों का किया निरीक्षण

Related Posts

BJP to Celebrate its 47th Foundation Day in Jharkhand; State President Aditya Sahu Releases Roadmap
झारखंड

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

April 3, 2026
A young man drowned in the Nakshatra Forest pond in Ranchi, and the NDRF is searching for him.
झारखंड

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

April 3, 2026
Breaking News: Top Maoist leader Prashant Bose, alias 'Kishan Da', passes away at RIMS
Breaking News

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

April 3, 2026
Next Post
दुर्गा पूजा से पहले राज्य के सहायक पुलिस कर्मियों को सीएम हेमंत सोरेन ने दिया तौफा

दुर्गा पूजा से पहले राज्य के सहायक पुलिस कर्मियों को सीएम हेमंत सोरेन ने दिया तौफा

clash-between-students-in-dhanbad-law-college-many-injured-administration-assures-to-increase-security

धनबाद लॉ कॉलेज में छात्रों के बीच भिड़ंत, कई घायल – प्रशासन ने दी सुरक्षा बढ़ाने की आश्वासन

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Under the new SIM Binding rule, the way you use WhatsApp will now change starting from this date—rather than in April

SIM Binding का नया नियम अब अप्रैल के जगह इस तारिख से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका

April 3, 2026

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

Dhanbad मंडल कारा में IG सुदर्शन मंडल का औचक दौरा, सुरक्षा और भोजन व्यवस्था की सख्त समीक्षा

Titos Resturant फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल बरामद, पूरी प्लानिंग का हुआ पर्दाफाश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra