Ranchi: झारखंड मंत्रालय में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान कलाकारों ने राज्य सरकार द्वारा कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कला संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग द्वारा सीटीएमएस प्रणाली (Cultural Talent Management System) विकसित करके न केवल कलाकारों की पहचान सुरक्षित की गई है, बल्कि उनके हितों की रक्षा का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। साथ ही, सरकार द्वारा ललित कला अकादमी, साहित्य अकादमी और संगीत नाटक अकादमी के गठन का प्रस्ताव पारित करना राज्य में कला-संस्कृति के लिए एक ऐतिहासिक पहल है।
इस अवसर पर विधायक भूषण तिर्की, पद्मश्री मधु मंसूरी, झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार नागवंशी, सचिव डॉ. राकेश रमण, संस्थापक श्रीकांत इंदुवार, डॉ. सुशील अंकन, डॉ. जयकांत इंदुवार, बंदी उरांव, अमित तिर्की, राहुल महली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मुख्य बिंदु:
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला
- कलाकारों ने सीटीएमएस प्रणाली और नई अकादमियों की पहल की सराहना की
- सरकार परंपरागत कला-संस्कृति को सुरक्षित कर कलाकारों को नई पहचान दिला रही है

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









