Jharkhand News: झारखंड में मंईयां योजना के लिए बड़ी खुशखबरी है. आज 22 सितंबर को, यानी नवरात्रि के पहले दिन, राज्य सरकार ने सितंबर माह की 2500 रुपए की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करनी शुरु कर दी है. बता दें बीते दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महालया के अवसर पर ऐलान किया था कि 22 सितंबर यानी आज से सभी जिलों में यह प्रक्रिया शुरु हो जाएगी.
अक्टूबर माह की किस्त दीपावली से पहले
वहीं, सरकारी अधिकारियों के अनुसार, अक्टूबर माह की किस्त भी दीपावली से पहले लाभुकों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी, जिससें महिलाएं चिंता मुक्त हो कर त्योहार मना सकेंगी.
Read more- बिहार सरकार का बड़ा तोहफा: विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों को मिलेगा टैबलेट-स्मार्टफोन
क्या है मंईयां सम्मान योजना?
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य है वंचित और जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान करना. यह राशि DBT के माध्यम से सीधे लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है.
Read more- Asia Cup 2025 India vs Pakistan: कैच छूटे, प्लान फेल – फिर भी पाकिस्तान क्लीन बोल्ड!












