Bollywood: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक कपल विकी कौशल और कटरीना कैफ ने आज अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। कटरीना और विकी ने आज अलग अंदाज में अपनी प्रग्नेंसी की खबर साझा की है। कटरीना कैफ को लेकर लंबे समय से ये अटकलें तेज थी कि वो प्रग्नेंट हैं लेकिन अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया था, आज कपल के ऐलान के बाद उनपर बधाइयों की बौछार हो रही है।
सोशल मीडिया में पोस्ट की तस्वीर
प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए, कपल ने एक पोलरॉइड शॉट पोस्ट किया, जिसमें कैटरीना अपना बेबी बंप दिखाती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही लिखा है, कि हम अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ अध्याय को खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ शुरू करने की राह पर हैं।
अगले महीने हो सकती है डिलीवरी
कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें सितंबर की शुरुआत से ही सुर्खियों में रहीं। एनडीटीवी की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कटरीना की डिलीवरी अक्टूबर-नवंबर में हो सकती है। हालांकि, कपल की तरफ से डिलीवरी डेट पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Read More: दुर्गा पूजा पर मंत्री जी का ऐलान – 40 हजार महिलाओं को साड़ी और बुजुर्गों को धोती
शादी के 4 साल बन बनेंगी मां
बता दें विक्की और कैटरीना कैफ ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा में 9 दिसंबर, 2021 में शादी की थी। उनकी शादी को 4 साल हो गए हैं।
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।









