गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने के विरोध में आदिवासी संगठनों की अहम बैठक, रांची में होगी विशाल जनसभा

झारखंड में कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने का विरोध लगातार आदिवासी संगठन के तरफ से किया जा रही है

सितम्बर 26, 2025
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
Tribal organizations hold a crucial meeting to protest the inclusion of Kudmi in the ST list; a massive public rally will be held in Ranchi.

Tribal organizations hold a crucial meeting to protest the inclusion of Kudmi in the ST list; a massive public rally will be held in Ranchi.

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने का विरोध लगातार आदिवासी संगठन के तरफ से किया जा रही है। राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में संगठन के द्वारा व्यापक तौर पर इसका विरोध भी हो रहा है। हाल ही में रामगढ़, ईचागढ़ में यह विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। तो दूसरी ओर आदिवासी कुड़मी समाज के द्वारा 3 अक्टूबर को जमशेदपुर में एक महत्व पूर्ण बैठक होनी है। इसे देखते हुए आदिवासी अस्तित्व बचाव मोर्चा के तरफ से 5 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में भी आदिवासी संगठन एकजूट होंगे। तो इधर राजधानी रांची के सिरमटोली सरना स्थल में आदिवासी संगठनों की आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि रांची में 17 अक्टूबर को भी एक बैठक आयोजित होगी।

Table of Contents

Toggle
  • कई आदिवासी संगठनों के नेता हुए शामिल
    • पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने की बैठक की अध्यक्षता
    • अनुशासित और संवैधानिक दायरे में रहकर किया जाएगा विरोध

Read more: भारतीय इतिहास में पहली बार, डॉ. चन्दन कुमार बने कॉमनवेल्थ मेडिकल एसोसिएशन के चेयरमैन 

कई आदिवासी संगठनों के नेता हुए शामिल

आज के बैठक में झारखंड के विभिन्न जनजातीय समाजों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि आदिवासियत को मिटाने की साजिश कभी सफल नहीं होगी। बैठक में मुंडा, उरांव, भूमिज, बेदिया, लोहरा, संथाल, महली, करमाली और गौड़ समाज समेत कई आदिवासी संगठनों के नेता और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने कहा कि देश के असली मालिक आदिवासी हैं और अपनी परंपरा, संस्कृति व पहचान की रक्षा के लिए हर स्तर पर लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

read more: वेटिकन थीम पंडाल पर बवाल:समिति के बयानों में विरोधाभास, विरोध के बाद पंडाल में बदलाव 

पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने की बैठक की अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने की। इस दौरान पूर्व मंत्री देवकुमार धान, टीएससी सदस्य नारायण उरांव, जिला परिषद सदस्य सरस्वती बेदिया, प्रेमशाही मुंडा, ओमप्रकाश मुर्मु, हीरालाल मुर्मु, बिनोद बेदिया, चंपा कुजूर, अलविन लकड़ा और पवन तिर्की समेत सैकड़ों प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में प्रतिनिधियों ने हाल ही में रामगढ़ में आयोजित आदिवासी आक्रोश मार्च की समीक्षा की और कहा कि उस जनजागरूकता अभियान से साफ हो गया है कि पूरे झारखंड का आदिवासी समाज इस मुद्दे पर एकजुट है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Read more: Asia Cup 2025: 41 साल में पहली बार! भारत-पाकिस्तान फाइनल की पूरी सच्चाई यहां जानिए 

अनुशासित और संवैधानिक दायरे में रहकर किया जाएगा विरोध

बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें राज्यस्तरीय आंदोलन की शुरुआत, गांव-गांव में सामाजिक बैठक कर जनजागरूकता अभियान चलाना, आंदोलन के संचालन के लिए कोर कमेटी का गठन करना और राष्ट्रपति से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराना प्रमुख है। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष पूरी तरह अनुशासित और संवैधानिक दायरे में रहकर ही आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि राजधानी रांची में निकट भविष्य में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग जुटकर कुड़मी को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने के प्रयासों का कड़ा विरोध करेंगे।

Read more: कोर्ट में समीर वानखेड़े की फजीहत, शाहरुख की सीरीज से नहीं हटेगा ‘सत्यमेव जयते’ वाला सीन! 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

कोडरमा में NIA ने विस्फोटक मैगजीन हाउस में मारी छापेमारी, दो हिरासत में
कोडरमा Koderma

कोडरमा में NIA ने विस्फोटक मैगजीन हाउस में मारी छापेमारी, दो हिरासत में

जुलाई 23, 2026
परीक्षा घोटाले में JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक और BSO समेत 5 गिरफ्तार
रांची Ranchi

परीक्षा घोटाले में JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक और BSO समेत 5 गिरफ्तार

जुलाई 23, 2026
Congress holds a protest against the NEET paper leak and the brutal treatment of students in Delhi.
झारखंड Jharkhand News

Neet Paper लीक, दिल्ली में छात्रों के साथ बर्बरता के विरुद्ध कांग्रेस का धरना

जुलाई 23, 2026
Next Post
Horoscope for November 24, 2025

27 सितंबर राशिफल: वृष और मिथुन राशि वालों के लिए दिन रहेगा उत्तम, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Navratri 2025: सिर्फ आज के दिन करें ये आसान उपाय, मां स्कंदमाता बदल सकती हैं आपकी किस्मत!

Navratri 2025: सिर्फ आज के दिन करें ये आसान उपाय, मां स्कंदमाता बदल सकती हैं आपकी किस्मत!

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

कोडरमा में NIA ने विस्फोटक मैगजीन हाउस में मारी छापेमारी, दो हिरासत में

कोडरमा में NIA ने विस्फोटक मैगजीन हाउस में मारी छापेमारी, दो हिरासत में

जुलाई 23, 2026

Breaking News: रांची में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान बवाल! कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

परीक्षा घोटाले में JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक और BSO समेत 5 गिरफ्तार

Neet Paper लीक, दिल्ली में छात्रों के साथ बर्बरता के विरुद्ध कांग्रेस का धरना

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में झारखंड की आवाज, संत जेवियर्स कॉलेज रांची के प्राचार्य ने खनन से विस्थापन पर रखा शोध

NEET Paper Leak मामले में पीएम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे और दोषियों को दिलाएंगे सजा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra