Rashifal: 27 सितंबर का दिन मेष राशि, वृष राशि,और मिथुन राशि वालों के लिए रहेगा बेहद उत्तम, किन राशियों को रहना होगा सतर्क. जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे.
मेष राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है. आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, जिससे आपका काम आसान हो जाएगा. आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे. अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
वृष राशि
आज का दिन नयी उमंग से भरा रहेगा. कार्यस्थल पर सहकर्मी का सहयोग मिलेगा. किसी अनुभवी व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी. किसी मित्र से मुलाकात हर्ष देगी.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
मिथुन राशि
आज का दिन उत्तम रहेगा. आपका मिलनसार व्यवहार लोगों को प्रिय लगेगा. विरोधियों की अफवाहों पर ध्यान न दें. किसी भी निवेश से पहले विशेषज्ञ की राय लें. ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और जूनियर आपसे सीखेंगे.
शुभ अंक:5
शुभ रंग:हरा
कर्क राशि
आज का दिन बेहतर रहेगा. मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में समय देंगे. सराहनीय कार्य होंगे, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा. संतान से सुख मिलेगा. पिता का आशीर्वाद मिलेगा. अपनी ऊर्जा और काबिलियत पर भरोसा रखें. कठिन परिस्थिति में आसानी से मदद मिलेगी.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि
आज ऑफिस कार्य के कारण अचानक यात्रा हो सकती है. किसी से मुलाकात से नया ज्ञान मिलेगा. सहयोगियों का साथ मिलेगा और काम समय पर पूरा होगा. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या राशि
आज का दिन ख़ास रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेंगे. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं. करीबी रिश्तेदार या दोस्त आपका सहयोग करेंगे.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
तुला राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. आप दूसरों की भावनाओं का भी सम्मान करेंगे. परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की योजना बनेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
वृश्चिक राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा. पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाएँ. प्रोफेशनल कार्यप्रणाली में बदलाव होगा. मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ मिलेगा.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
धनु राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा. अपने कामों में व्यस्त रहें और अनुचित कार्यों से दूर रहें. परिवार के बुजुर्गों का सहयोग और अनुभव लाभकारी होगा. संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी. घर का वातावरण आनंदमय रहेगा.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला
मकर राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा. आर्थिक स्थिति सुधारने वाले निर्णय लेंगे. व्यापार को बढ़ाने के नए तरीके सोचेंगे. पिता से अपनी बात साझा करें. सामूहिक कार्यों में सफलता मिलेगी.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला
कुंभ राशि
आज का दिन उत्तम रहेगा. व्यवसाय में मार्केटिंग और प्रमोशन पर ध्यान देंगे. सही रणनीति से सफलता मिलेगी. कन्फ्यूजन खत्म होगा. अधूरा काम पूरा होगा. लोगों का सहयोग
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: आसमानी
मीन राशि
आज का दिन सुनहरा रहेगा. नई गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और परिणाम अनुकूल मिलेंगे. अधूरा काम पूरा होगा. धैर्य बनाए रखें. तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बैंगनी













