Bank Holiday: आज नवरात्र का आठवां दिन है. और आज से ही कई बैंकों में दुर्गा पूजा की छुट्टी हो गई है. अगर आपको बैंक में कुछ काम है तो अब आपको तीन दिनों तक इंतेजार करना होगा। दुर्गा पूजा और गांधी जयंती के मद्देनजर सरकारी और निजी क्षेत्र के सभी बैंक तीन दिनों तक बंद रहेंगे।
अष्टमी ,नवमी और दशमी की रहेगी छुट्टी
महाअष्टमी को लेकर 30 सितंबर, महानवमी पर 1 अक्टूबर और विजयादशमी और गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को बैंक में छुट्टी रहेगी। इस दिन बैंकों में किसी तरह का कोई काम-काज नहीं होगा।
ऑनलाइन काम में कोई बाधा नहीं
हालांकि बैंक की छुट्टियों में भी आनलाइन, डिजिटल लेनदेन, एटीएम, यूपीआइ आदि अन्य बैंकिंग सेवाएं पूर्व की तरह अनवरत जारी रहेंगी।
इसके साथ ही अक्टूबर 2025 में दिवाली और छठ पूजा के कारण बैंक में अवकाश रहेगा।













