Karwa Chauth 2025: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाने वाला करवा चौथ इस साल शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को है। यह पर्व विवाहित महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र एवं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।
लेकिन कई बार अनचाहे हालात, जैसे मासिक धर्म, व्रत और पूजा में बाधा डाल देते हैं। हिंदू परंपरा में पीरियड के समय पूजा-पाठ से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि करवा चौथ के दिन पीरियड आने पर व्रत कैसे पूरा करें?
Read more- झारखंड में भारी बारिश का कहर जारी: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, इस दिन से मौसम होगा साफ
पीरियड में करवा चौथ मनाने के नियम
- – व्रत तोड़ने की जरूरत नहीं है। सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखा जा सकता है।
- – पूजा-पाठ और अर्घ्य देने से बचें।
- – पूरे 16 श्रृंगार करें और मन से करवा माता का ध्यान करें।
- – किसी सुहागिन के पास बैठकर करवा चौथ की कथा सुनें।
- – चंद्रोदय के समय छलनी से चंद्रमा को देखें और व्रत खोलें, लेकिन पूजा क्रिया न करें।
शास्त्रों में मासिक धर्म को प्राकृतिक प्रक्रिया माना गया है। यदि इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान में भाग नहीं लिया जा सके तो स्त्री दोषी नहीं होती। ईश्वर के लिए भाव और निष्ठा सबसे महत्वपूर्ण हैं, इसलिए श्रद्धा और संकल्प से व्रत का फल प्राप्त किया जा सकता है।
Read more- बिहार चुनाव से पहले बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी











