IND VS AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन वनडे और टी-20 मैचो के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। सेलेक्शन टीम ने रोहित शर्मा को हटाकर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
IND VS AUS : हार्दिक पांड्या वनडे और टी-20 दोनों टीम से बाहर
बताते चलें कि अक्टूबर नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों और पांच टी-20 मैचो की सीरीज खेली जानी है। मैच के लिए रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया है। इस टीम में नितीश कुमार, ध्रुव जुरेल और मोहम्मद सिराज को भी शामिल किया गया है।
वहीं ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा को इस बार वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि टीम के अहम खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इस बार दोनों ही वनडे और टी-20 टीम से बाहर हो गए हैं।
IND VS AUS : वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान) श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, प्रसिद्ध कृष्णामोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।
IND VS AUS : टी-20 टीम
सूर्यकुमार यादव (C),शुभमन गिल (VC), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन (WK), जितेश शर्मा (WK), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह,वरुण चक्रवर्ती।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







