शनिवार, नवम्बर 14, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

रजिस्ट्री पर 10% सरचार्ज को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, ऋषीकेश सिंह बोले- अपने शासनकाल के फैसलों का भी हिसाब दे BJP

कांग्रेस प्रवक्ता ने सरचार्ज की गणना स्पष्ट करने की उठाई मांग, कहा- जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ की समीक्षा करे सरकार।

अक्टूबर 29, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Congress hits back at BJP over 10% surcharge on property registration; Rishikesh Singh says, "BJP should also account for the decisions made during its own tenure."

Congress hits back at BJP over 10% surcharge on property registration; Rishikesh Singh says, "BJP should also account for the decisions made during its own tenure."

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

रांची: झारखंड में भूमि और भवन की रजिस्ट्री पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत सरचार्ज लगाने के मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के विरोध के बाद अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने भाजपा पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपने शासनकाल में लिए गए फैसलों का भी भाजपा को हिसाब देना चाहिए।

Table of Contents

Toggle
  • सरचार्ज की गणना को लेकर उठाए सवाल
  • महिलाओं के नाम एक रुपये में रजिस्ट्री की योजना पर भाजपा से सवाल
  • अतिरिक्त राजस्व के इस्तेमाल में पारदर्शिता की मांग
  • जनता को राजनीतिक ड्रामा नहीं, राहत चाहिए: ऋषीकेश सिंह

गुरुवार (29 अक्टूबर) को जारी प्रेस बयान में ऋषीकेश सिंह ने कहा कि भाजपा जनता की आर्थिक परेशानियों पर घड़ियाली आंसू बहाने के बजाय तथ्यों के आधार पर बात करे। कांग्रेस आम लोगों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को लेकर गंभीर है, लेकिन अधूरी जानकारी के आधार पर जनता को गुमराह करना उचित नहीं है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में निकलेगी ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ेंगे लोग
  • झारखंड के गांवों में बनेंगी 12,500 किमी सड़कें, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बड़ी पहल
  • भाजपा को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, फिर दूसरों पर सवाल उठाए-कांग्रेस का पलटवार
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

सरचार्ज की गणना को लेकर उठाए सवाल

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि भाजपा को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि अतिरिक्त 10 प्रतिशत सरचार्ज संपत्ति की कुल कीमत पर लगाया जा रहा है या स्टांप शुल्क और निबंधन शुल्क की राशि पर।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि स्टांप शुल्क और निबंधन शुल्क मिलाकर एक लाख रुपये होते हैं, तो उस राशि पर 10 प्रतिशत सरचार्ज दस हजार रुपये होगा, न कि संपत्ति की कुल कीमत का 10 प्रतिशत।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अतिरिक्त शुल्क का आर्थिक बोझ अंततः संपत्ति खरीदने वाले व्यक्ति पर ही पड़ेगा। इसलिए सरकार को इसके प्रभाव की समीक्षा कर आम नागरिकों को राहत देने के विकल्पों पर विचार करना चाहिए।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

महिलाओं के नाम एक रुपये में रजिस्ट्री की योजना पर भाजपा से सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता ने महिलाओं के नाम पर एक रुपये में रजिस्ट्री की पुरानी व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में तत्कालीन रघुवर दास सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी, जिसे मई 2020 में वापस ले लिया गया।

उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि यदि यह योजना महिलाओं के हित में थी, तो इसके बंद होने के कारणों पर भी चर्चा होनी चाहिए। सिंह ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण केवल भाषणों से नहीं, बल्कि प्रभावी नीतियों से संभव है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

अतिरिक्त राजस्व के इस्तेमाल में पारदर्शिता की मांग

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि नगर निकायों को सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक संसाधनों की आवश्यकता होती है। लेकिन राजस्व बढ़ाने के दौरान आम लोगों पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने सरकार से अतिरिक्त राशि के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही भाजपा से कहा कि यदि वह वास्तव में जनता के हित की बात करती है, तो केवल विरोध करने के बजाय ठोस विकल्प भी प्रस्तुत करे।

जनता को राजनीतिक ड्रामा नहीं, राहत चाहिए: ऋषीकेश सिंह

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने वाले फैसलों पर सवाल उठाती रहेगी। भाजपा को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोड़कर अपने शासनकाल के फैसलों का जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनता को राजनीतिक ड्रामा नहीं, बल्कि राहत चाहिए। आरोपों की राजनीति के बजाय जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।

 

 

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

उलिहातू से शुरू हुई राष्ट्रीय जनजाति गौरव पदयात्रा, 28 किलोमीटर चलकर खूंटी पहुंचा भाजपा का जत्था
खूंटी Khunti

उलिहातू से शुरू हुई राष्ट्रीय जनजाति गौरव पदयात्रा, 28 किलोमीटर चलकर खूंटी पहुंचा भाजपा का जत्था

नवम्बर 13, 2026
झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में निकलेगी ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ेंगे लोग
झारखंड Jharkhand News

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में निकलेगी ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ेंगे लोग

नवम्बर 13, 2026
झारखंड के गांवों में बनेंगी 12,500 किमी सड़कें, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बड़ी पहल
झारखंड Jharkhand News

झारखंड के गांवों में बनेंगी 12,500 किमी सड़कें, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बड़ी पहल

नवम्बर 13, 2026
Next Post
Ranchi Municipal Corporation takes strict action against 4 coaching institutes; issues notice to cease operations within 24 hours.

रांची में 4 कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम सख्त, 24 घंटे में संचालन बंद करने का नोटिस

Major theft at a Flipkart hub in Asansol: Thieves broke the shutter and made off with Rs 2 lakh in cash and the CCTV DVR.

आसनसोल में Flipkart हब का शटर तोड़कर बड़ी चोरी, 2 लाख रुपये नकद और CCTV का DVR ले उड़े चोर

आज का राशिफल 14 नवंबर 2026, भगवान विष्णु और 12 राशियों का ज्योतिषीय चक्र

आज का राशिफल 14 नवंबर 2026: शूल योग से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

नवम्बर 14, 2026

उलिहातू से शुरू हुई राष्ट्रीय जनजाति गौरव पदयात्रा, 28 किलोमीटर चलकर खूंटी पहुंचा भाजपा का जत्था

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में निकलेगी ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ेंगे लोग

झारखंड के गांवों में बनेंगी 12,500 किमी सड़कें, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बड़ी पहल

भाजपा को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, फिर दूसरों पर सवाल उठाए-कांग्रेस का पलटवार

कोडरमा में छत से गिरने पर महिला की जांघ में घुसा सरिया, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts