Ranchi : कदरदान मेहरबान हो जाइए तैयार, रांची में जल्द इंटरनेशनल मैच खेला जाने वाला है। तकरीबन तीन साल के लंबे इंतजार के बाद अब रांची फिर से गुलजार होने वाला है। रांची फिर एक बार इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करने वाली है। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में एक बार फिर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एकदिवसीय मैच खेला जाने वाला है।
30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगा महामुकाबला
भारत और साउथ अफ्रीका तीन मैचो की वनडे सिरीज भारत में खेलने वाली है जिसका पहला मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला है। 30 नवंबर को दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाने वाला है। इसको लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।
Read More- पाकिस्तान ने फिर उगला जहर, भारत-पाक के बीच अब युद्ध…
25 नवंबर से टिकट की बिक्री शुरु
बताते चलें कि रांची में आखिरी बार अक्टूबर 2022 में आखिरी मुकाबला खेला गया था। यह मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई थी जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करने हुए साउथ अफ्रीका की टीम को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले के लिए 25 नवंबर से टिकट की बिक्री शुरु हो जाएगी। मैच के लिए दर्शक वेस्ट गेट के पास काउंटर से टिकट कलेक्ट कर सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन टिकट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







