रांची: राजधानी रांची में शराब पीकर चारपहिया और दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान पुलिस की नजर शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर है। जांच में नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होने पर संबंधित चालकों के खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, कुछ मामलों में वाहनों को जब्त भी किया जा रहा है।
ट्रैफिक एसपी के निर्देश पर जांच अभियान
ट्रैफिक एसपी के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार चेकिंग की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से शराब पीकर वाहन चलाने वालों में हड़कंप है।
ट्रैफिक पुलिस की आम लोगों से अपील
ट्रैफिक पुलिस आम लोगों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील कर रही है। पुलिस का कहना है कि नशे में वाहन चलाना चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकता है।
पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और शराब पीकर वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









