Ranchi: दीपावली के अवसर पर रांची में पटाखों की बिक्री को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब दूर हो गई है। जिला प्रशासन और रांची नगर निगम की टीमों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी निर्धारित स्थलों पर पटाखों की बिक्री की अनुमति देने पर सहमति बनी है।
बैठक में समस्या का समाधान होने के बाद जिला प्रशासन ने विधिवत अनुमति प्राप्त पटाखा दुकानदारों को निर्धारित स्थानों पर दुकानें लगाने की छूट दे दी है। इससे दीपावली से पहले पटाखा कारोबारियों को राहत मिली है।
निर्धारित सुरक्षा मानकों और जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश
प्रशासन ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों और जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। बिना अनुमति या निर्धारित स्थलों से बाहर पटाखों की दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी।
Read More- Breaking News: राहुल दुबे गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, पांच गिरफ्तार और हथियार बरामद
इस फैसले के आलोक में अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत पहले जारी निषेधाज्ञा में संशोधन किया है। यह संशोधन पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थलों पर अनुमति देने तक सीमित रहेगा।
Read More- कोडरमा में मां से मिलने जा रही नाबालिग के अपहरण का आरोप, चार युवक हिरासत में
प्रशासन के इस निर्णय से दीपावली के दौरान रांची में पटाखों की वैध बिक्री का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही दुकानदारों को सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कारोबार करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







