Breaking News: राजधानी रांची और हजारीबाग में हुई फायरिंग की घटनाओं के बाद पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।
Breaking News: पिस्टल, मैगजीन, गोलियां और मोबाइल फोन बरामद
पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के कुछ सदस्य कार से धुर्वा और कांके रिंग रोड इलाके में घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हैं। एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर तलाशी अभियान चलाया गया।
इस दौरान संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में पिस्टल, मैगजीन, गोलियां और मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने कांके, हजारीबाग के एके इंटरनेशनल होटल, उरीमारी और टंडवा में हुई फायरिंग की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।
Breaking News: एक अपराधी के पैर में लगी गोली
चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को गिरोह के एक अन्य सदस्य सौरभ कुमार की जानकारी मिली। सीठियो में छापेमारी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए।
Read More- कोडरमा में मां से मिलने जा रही नाबालिग के अपहरण का आरोप, चार युवक हिरासत में
वहीं, जांच में हथियार सप्लाई करने में जियाउल हबीब की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पिस्टल, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









