Ranchi: राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान राहुल सिंह गिरोह से जुड़े बताए जा रहे शाहिद नामक अपराधी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके एक अन्य साथी को भी पकड़ लिया है। दोनों के पास से दो पिस्टल बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गिरोह से जुड़ा शाहिद अपने एक साथी के साथ लूटी गई बाइक पर सवार होकर विधानसभा क्षेत्र की ओर जा रहा है। दोनों के किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की आशंका जताई गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने रुकने को कहा तो शुरू कर दी फायरिंग
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने उसका पीछा करना शुरू किया और पुलिस ने उसे रुकने को कहा, हालांकि रुकने के बजाय शाहिद और उसके एक अन्य साथी ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा भी जवाब भी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में शाहिद नाम के एक अन्य अपराधी को पुलिस की गोली लगी है, जबकि दूसरा अपराधी को पकड़ लिया गया है।
दो पिस्टल बरामद, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने इन दोनों अपराधियों के पास से दो पिस्टल सेम टी कल्याण हथियार बरामद किया है। वहीं मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचकर पूरी मामले की छानबीन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाहिद राहुल सिंह गिरोह कुख्यात अपराधी है, और कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में उसकी भूमिका थी।









