Railway Job 2026: खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है, अगर आप खिलाड़ी है औऱ रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखते है। तो यह खबर आपकें लिए बेहद ही खास होने वाली है। क्योंकि दक्षिण पूर्व रेलवे ने साल 2026-27 के लिए खेल कोटे के तहत 54 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मिदवार 31 अक्टूबर से अपने ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए भरे जाएंगे पद
बता दें कि इस भर्ती के लिए ग्रुप सी और ग्रुप डी के पद भरे जाएंगे। वहीं अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही साथ 10 वीं पास से लेकर स्नातक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को इसमें मौका दिया जाएगा। वहीं इस भर्ती में अभ्यर्थियों की खेल उपलब्धियों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार देखा जायेगा।
आवेदन शुल्क
इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों को 500 रुपये। वहीं एससी, एसटी, महिला, अल्पसंख्यक और आर्थिक रुप से पिछड़े वर्ग के उम्मिदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित की गई है।










