Ranchi: राजधानी रांची में चोरों का आतंक हर दिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन अब तो चोर आम लोगों को छोड़ जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों के घरों को अपना निशाना बना रहे है। ताजा मामला चुटिया और नामकुम थाना क्षेत्र से सामने आय़ा है। जहां चुटिया थाना में एक सब इंस्पेक्टर के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। तो वहीं नामकुम में पूर्व सांसद के घर में, हालांकि गनीमत यह रही कि चोर को पकड़ लिया गया है।
नामकुम में पूर्व सांसद घुरण राम के घर में घुसे दो चोर
नामकुम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में पलामू के पूर्व सांसद घुरण राम के घर में सुबर 7 से 8 बजे दो चोर घुस गए थे। जिसके बाद घर के लोगों की नजर चोर पर पड़ी। जब घर में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया तो आस-पास के लोग पहुंचे और चोरों को खदेड़ कर पकड़ लिया गया है। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को अपने साथ ले गई।
चुटिया में SI शशि गुप्ता के घर में चोरी
जबकि दूसरी घटना चुटिया थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां देर रात पटेल कंपाउंड में एक एसआई के घर में चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शशि गुप्ता के बंद मकान को निशाना बनाते हुए। तीन से चार अपराधी घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कीमती जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
Read More: Railway Job 2026: खिलाड़ियों के लिए रेलवे में भर्ती, 10वीं पास भी करें आवेदन!









