Desk : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने पति पर बड़ा आरोप लगाया है। ज्योति का आरोप है कि पति ने उनपर एफआईआर दर्ज कराया है। उनको उनके ही घर में घुसने नहीं दिया गया। ज्योति ने इसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला है। यह विडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Read More-पलामू में युवक को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी निकला ये…
वेलकम करने के लिए पुलिस खड़ी थी
दरअसल हुआ यूं कि ज्योति सिंह अपने पति पवन सिंह के लखनऊ स्थित घर पर गई थी। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो देखा कि वहां उनका वेलकम करने के लिए पुलिस खड़ी है। पुलिस उन्हें घर पर जाने से रोक रही थी। इस दौरान उनको पता चला कि पवन सिंह ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।
ज्योति ने पवन सिंह पर लगाया गंभीर आरोप
जिसके बाद ज्योति ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो जारी करते हुए कहा कि पवन सिंह की पत्नी बनकर यहां आई हूं पर मुझे पुलिस थाने ले जाने आई है। आपलोगों के कहने पर मैं यहां आई हूं पर मुझे घर में जाने नहीं दिया जा रहा है। ज्योति ने सोशल मीडिया पर ही धमकी दी कि वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगी। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बना













