Ranchi: राजधानी रांची के सदन थाना क्षेत्र के पीएचईडी पहाड़, फुचका टोली में 29 सितंबर को बरामद एक अज्ञात युवती के शव मामले में रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी टीम और एफएसएल की मदद से मृतक की पहचान तनुश्री नायक, पिता श्रवण नायक, निवासी चापावार थाना ओरमांझी के रुप में की है। इस संबंध में सदन थाना में 29 सितंबर को बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के आदेश पर पुलिस ने कुछ ही दिनों में मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में ती अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
Read more: पलामू में युवक को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी निकला ये…
तीन अभियुक्त गिरफ्तार
कांड में शामिल तीन अभियुक्तों में जयपाल सिंह, धीरज कुमार सिंह और करण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्त लोहरदगा के रहने वाले बताए जा रहे है। जांच में खुलासा हुआ कि मृतका तनुश्री का 80 हजार जयपाल सिंह पर बकाया था। जब तनुश्री ने पैसे वापस मांगा, तो अभियुक्तों ने उसके फोन पे से जबरन 50 हजार अपने खाते में ले लिया और उसके बाद हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतका का सिम कार्ड, एक स्मार्टफोन और अलग-अलग कंपनियों के दो स्मार्टफोन बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तीनों अभियुक्तों ने बयान में अपराध स्वीकार किया है।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।








