Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) द्वारा आयोजित 5 दिवसीय जेसोवा दिवाली मेला-2025 का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, तथा कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Read More-विश्वासघाती हेमंत सरकार, छात्रों के भविष्य के साथ कर रही खिलवाड़-परीक्षा रद्द पर भड़के बाबूलाल मरांडी
मुख्यमंत्री ने कहा कि जेसोवा शुरूआत से ही जनहित और सामाजिक कल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। इस वर्ष संस्था अपनी रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) मना रही है और समाजसेवा के नए अध्याय लिख रही है। उन्होंने कहा कि मेले से होने वाली आमदनी गरीबों, जरूरतमंदों और शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में खर्च की जाती है।
जेसोवा जैसी संस्थाएं समाज को नई दिशा देती हैं-सीएम हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री ने संस्था के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा-“जेसोवा जैसी संस्थाएं समाज को नई दिशा देती हैं। इनके प्रयासों से जरूरतमंदों को सहायता मिलती है और राज्य में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है।”
मौके पर जेसोवा द्वारा सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया और नए पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया गया। मुख्यमंत्री और अतिथियों ने मेले के विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और महिलाओं के स्वावलंबन से जुड़ी गतिविधियों की सराहना की।
Read More-लोहरदगा में भयंकर सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, दो गंभीर
विधायक कल्पना सोरेन ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जेसोवा की यह पहल समाज को प्रेरित करने वाली है। दिवाली के अवसर पर यह मेला सामाजिक सेवा और खुशियों का संगम बन गया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









