Dhanbad News: धनबाद में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को जिलेभर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नशाखोरी, अवैध गतिविधियों और अपराध पर रोक लगाते हुए आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाना था।
देर रात तक चले इस विशेष अभियान में पुलिस ने सड़क किनारे, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल और ढाबों पर सघन जांच की। वाहनों के कागजात की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान किया गया।
कई संदिग्धों से पूछताछ की गई तथा नशे की हालत में पाए गए लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया गया।
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस या डायल 112 को दें












