Desk : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन, ने नॉन-इंश्योर्ड पर्सन्स (Non-IPs) के लिए प्राथमिक और द्वितीयक चिकित्सा सेवाएँ खोलने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह सुविधा ESIC के नव-स्थापित रांची और वाराणसी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में उपलब्ध होगी।
Read More-पुलिसिया तानाशाही पर भड़के बाबूलाल, लाइन हाजिर नहीं बर्खास्त करें नहीं तो…
इस पहल का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम जनता के लिए गुणवत्ता और किफायती चिकित्सा सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है। रांची और आसपास के क्षेत्रों के लोग अब नॉन-IPs के रूप में अस्पताल में मुफ्त में विस्तृत चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
नजदीकी शहर/कस्बों के बीच नियमित अंतराल पर शटल सेवाएँ होंगी संचालित
इस नई योजना के तहत मरीजों को ‘निल’ यूजर चार्जेज के तहत सेवाएँ दी जाएँगी। इसके अलावा आवश्यक वस्तुएँ जैसे दवाएँ, ड्रेसिंग और अन्य कंज़्यूमेबल्स भी ESIC दरों के अनुसार मुफ्त उपलब्ध कराई जाएँगी।
सुविधा को आसान बनाने के लिए अस्पताल और नजदीकी शहर/कस्बों के बीच नियमित अंतराल पर शटल सेवाएँ भी संचालित की जाएँगी, ताकि लोग समय पर और सुविधाजनक पहुँच प्राप्त कर सकें।
Read More-पति की तलाश में बिहार की महिला पहुंची बिरनी थाना, बोली “मुझे मेरे पति के घर पहुंचा दीजिए”
छह महीने की पायलट अवधि के लिए सुविधा होगी उपलब्ध
यह सुविधा छह महीने की पायलट अवधि (31 मार्च 2026 तक) के लिए उपलब्ध होगी। पहले तीन महीनों के बाद इसका उपयोग और लागत प्रभावशीलता की समीक्षा की जाएगी, जिससे योजना को और बेहतर बनाया जा सके। ESIC का यह कदम न केवल आम जनता के लिए राहत लेकर आया है।
Read More-प्रेमिका ने ब्लॉक किया तो लोढ़ा से कूचकर प्रेमी ने मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








