Jharkhand News: धनबाद शहर की राजनीति और परिवारिक जीवन दोनों में इन दिनों हलचल देखी जा रही है। पूर्व विधायक संजीव सिंह के आगमन को लेकर सिंह परिवार में खुशी की लहर है। परिवारजन और करीबी मित्र उनके स्वागत के लिए उत्साहित नजर आ रहें है।
वहीं, इस हलचल के बीच पूर्णिमा नीरज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पेज पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “कहीं इस झूठ और अन्याय के शोर में सच को भूल मत जाइएगा।” वहीं पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह का फोटो भी साझा की है।

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह वही शख़्स हैं, जिन्हें 2017 में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत तीन लोगों की हत्या की साजिश में आठ साल जेल में रहना पड़ा था। इस मामले में उनके साथ कुल 10 लोगों को नामजद किया गया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी को जमानत दी गई और धनबाद लोवर कोर्ट द्वारा उन्हें बाइजत बरी कर दिया गया। इसके बाद स्वास्थ्य लाभ लेकर वह रविवार को अपने घर सरायढेला पहुंचे।
याद रहे कि 21 मार्च 2017 की शाम करीब सात बजे नीरज सिंह, अशोक यादव, निजी अंगरक्षक मुन्ना तिवारी और ड्राइवर घोल्टू की हत्या अंधाधुंध गोलियों से स्टील गेट में की गई थी। इस घटना ने परिवार और समाज दोनों को झकझोर कर रख दिया था।












