Dhanbad : धनबाद के नूतनडीह गांव में उस समय हड़कंप मच गई जब एक महिला पर अचानक लोमड़ी ने हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज (एसएनएमएमसीएच) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का नाम समरी टुड़ू बताया जा रहा है।
Read More-धनबाद में जीएसटी की बड़ी कार्रवाई: कोयला व्यवसायी के ठिकानों पर छापेमारी
तालाब पर बर्तन धोने के लिए गई थी महिला
मिली जानकारी के मुताबिक महिला गांव के तालाब में बर्तन धोने के लिए गई थी। बर्तन धोने के दौरान अचान लोमड़ी ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद महिला बचाओं की आवाज निकालते चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर अचानक ग्रामीण इक्टठे हो गए।
Read More-पलामू में हड़कंप, घर जा रहे पारा शिक्षक को अंधाधुन मारी गोली
ग्रामीणों के आते ही सियार भागने लगा। ग्रामीणों ने दूर तक दौड़ाकर सियार को मार डाला। वहीं घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज (एसएनएमएमसीएच) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ये पहली बार नहीं है जब जंगली जानवर ने हमला बोला है इससे पहले भी जानवर गांव में घुस चुका है।
Read More-Breaking News : बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर सहित 12 उम्मीदवार को मिला टिकट

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









