Dhanbad : कोयला कारोबार से जुड़े चर्चित व्यवसायी कैलाश अग्रवाल और राजीव अग्रवाल के ठिकानों पर बुधवार सुबह जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की। धैया स्थित जगदंबा आवास पर सुबह करीब 8 बजे से छापेमारी की कार्रवाई जारी है।
Read More-पलामू में हड़कंप, घर जा रहे पारा शिक्षक को अंधाधुन मारी गोली
जीएसटी चोरी और कर अनियमितता का आरोप
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जीएसटी चोरी और कर अनियमितता से संबंधित मामले में की जा रही है। टीम ने आवासीय परिसर में मौजूद कई दस्तावेजों और रजिस्टरों की जांच की है। बताया जा रहा है कि बरवाअड्डा और गोविंदपुर स्थित हार्डकोक भट्ठों पर भी टीम ने दबिश दी है।
Read More-Breaking News : बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर सहित 12 उम्मीदवार को मिला टिकट
कार्रवाई से मची हड़कंप
छापेमारी के दौरान विभागीय अधिकारियों ने मीडिया से कुछ भी कहने से इंकार किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए गए हैं।
Read More-Breaking News : बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर सहित 12 उम्मीदवार को मिला टिकट
धनबाद के कारोबारी जगत में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है और व्यापारियों में चर्चा तेज हो गई है कि मामला करोड़ों रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़ा हो सकता है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









