Sunday, March 8, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

दीपावली पर मांडर और चान्हो प्रखंड की जनता को करोड़ों की योजना का सौगात

October 17, 2025
in झारखंड, रांची
A A
दीपावली पर मांडर और चान्हो प्रखंड की जनता को करोड़ों की योजना का सौगात
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi : मांडर विधानसभा क्षेत्र की जनता को दीपावली के मौके पर करोड़ों रुपए की योजना का सौगात मिली है. करीब 10 साल से बहुप्रतीक्षित सोसई ग्रामीण जलापूर्ति पाईप शिफ्टिंग योजना और चान्हो प्रखंड के सोनचिपी टाना भगत आश्रम परिसर में करोड़ों की लागत से गेस्ट हाउस, चहारदीवारी का निर्माण के साथ सौंदर्यीकरण का शिलान्यास राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया.

40 साल के बाद चान्हो प्रखंड के सोनचिपी टाना भगत आश्रम का स्वरूप बदलने जा रहा है

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की विशेष रूप से उपस्थित रहें. जलापूर्ति योजना से मांडर प्रखंड के 4 पंचायतों के 8 गांव में रहने वाले 4 हजार परिवारों को शुद्ध पेयजलापूर्ति का लाभ मिल सकेगा. जबकि करीब 40 साल के बाद चान्हो प्रखंड के सोनचिपी टाना भगत आश्रम का स्वरूप बदलने जा रहा है.

इस मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि NHAI के द्वारा सड़क निर्माण के दौरान पेयजलापूर्ति योजना को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद से लंबा जद्दोजहद करना पड़ा. रांची से लेकर दिल्ली तक कई स्तर पर बैठक और वार्ता के बाद योजना स्वीकृति की सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि इस योजना से करीब 4 हजार परिवार के घर तक शुद्ध पेयजल पहुंच पाएगा. उन्होंने कहा कि मांडर का विकास के साथ बेहतरी की सोच लेकर वो आगे बढ़ रहीं है ताकि बदलाव सुनिश्चित हो सके.

Related Post

CM Hemant Soren से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति ने की मुलाकात

CM Hemant Soren से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति ने की मुलाकात

March 7, 2026
Jharkhand News: पाकुड़ में खेत से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से मची सनसनी

Jharkhand News: पाकुड़ में खेत से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से मची सनसनी

March 7, 2026
Dhanbad News: वासेपुर गोलीकांड पर इकबाल खान गैंगस्टर प्रिंस खान को दे डाली खुली चुनौती

Dhanbad News: वासेपुर गोलीकांड पर इकबाल खान गैंगस्टर प्रिंस खान को दे डाली खुली चुनौती

March 7, 2026
Jharkhand News: मेहनतकशों की जेब पर डाका! बिना बताए बिजली कामगारों के वेतन से कटे हजारों रुपये

Jharkhand News: मेहनतकशों की जेब पर डाका! बिना बताए बिजली कामगारों के वेतन से कटे हजारों रुपये

March 7, 2026

मांडर क्षेत्र का विकास और बेहतरी का जारी रहेगा काम-शिल्पी नेहा तिर्की

मंत्री ने चान्हो प्रखंड के सोनचिपी टाना भगत आश्रम परिसर में करोड़ों की लागत से गेस्ट हाउस, चहारदीवारी का निर्माण के साथ सौंदर्यीकरण का शिलान्यास करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए टाना भगतों ने देश के स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. सरकार की योजनाओं की बात करें तो इन्हें वो लाभ नहीं मिला, जिसके ये हकदार है. पहले टाना भगतों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ने वाला कोई नहीं था, पर अब बाबा बंधु तिर्की की अगुवाई में टाना भगतों की समस्या का समाधान हो रहा है.

उन्होंने कहा कि पहले गाय-बकरी या लोगों के सामान की चोरी होती थी, लेकिन अब वोट चोरी का खेल चल रहा है. बिहार में मतदाताओं के नाम चुनाव से पहले मतदाता सूची से काट दिए गए. महाराष्ट्र में वोट चोरी का खुलासा हो चुका है. संविधान को बचाने और वोट चोरों को गद्दी से उतारने की लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहें है. नया भारत में राहुल गांधी नया गांधी की भूमिका में लड़ाई लड़ रहें है.

हम कोई गाजर-मूली नहीं की कोई उखाड़ कर फेंक देगा-बंधु तिर्की

इस मौके पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. फिर से एक बार इस आश्रम की रौनक लौटने जा रही है. उन्होंने कहा कि टाना भगत विकास प्राधिकार बना हुआ है. लेकिन सही तरीके से संचालन के लिए पुनर्गठन करने की जरूरत है. प्राधिकार में टाना भगतों को निर्णायक पद देने की जरूरत है. चेयरमैन के तौर पर टाना भगत को होना चाहिए. समाज को एकजुट होकर अपने हक अधिकार की एक और लड़ाई को लड़ना होगा.

बंधु तिर्की ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग उन्हें उखाड़ फेंकने की बात करते है , लेकिन वो कान खोल कर सुन लें वो गाजर-मूली नहीं है कोई उन्हें उखाड़ कर फेंक देगा. इस मौके पर 8 जिलों के टाना भगत शामिल हुए. कार्यक्रम के अंत में JSLPS के द्वारा निर्गत दो वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया.

शिलान्यास कार्यक्रम में BDO चंचला कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, प्रमुख फिलिप सहाय एक्का, बिनोदित तिग्गा, शेरोफिना मिंज, शमीम अख्तर, जमील मल्लिक, जुवेल तिग्गा, नसीम , आबिद , नसीमा , होसे उरांव , चिंतामणि उरांव , के डी गुरु , भुवन टाना भगत, बंधन टाना भगत, जयराम टाना भगत , बहादुर टाना भगत , उपेंद्र टाना भगत , शिव उरांव , प्रखंड अध्यक्ष इस्तियाक , सज्जाद अंसारी , मुजीबुल्ला, दिलीप सिंह, महादेव उरांव, अजीत सिंह, जुल्फेकार, जगदीश गोप, दशमी टाना भगत, सरिता, प्रियंका, सुजीत शाही, यास्मीन उपस्थित थे.

Related Posts

CM Hemant Soren से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति ने की मुलाकात
झारखंड

CM Hemant Soren से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति ने की मुलाकात

March 7, 2026
Jharkhand News: पाकुड़ में खेत से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से मची सनसनी
झारखंड

Jharkhand News: पाकुड़ में खेत से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से मची सनसनी

March 7, 2026
Dhanbad News: वासेपुर गोलीकांड पर इकबाल खान गैंगस्टर प्रिंस खान को दे डाली खुली चुनौती
झारखंड

Dhanbad News: वासेपुर गोलीकांड पर इकबाल खान गैंगस्टर प्रिंस खान को दे डाली खुली चुनौती

March 7, 2026
Next Post
20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्तावित टाइगर सफारी प्रोजेक्ट का देखा प्रेजेंटेशन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्तावित टाइगर सफारी प्रोजेक्ट का देखा प्रेजेंटेशन

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

CM Hemant Soren से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति ने की मुलाकात

CM Hemant Soren से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति ने की मुलाकात

March 7, 2026

Jharkhand News: पाकुड़ में खेत से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से मची सनसनी

Dhanbad News: वासेपुर गोलीकांड पर इकबाल खान गैंगस्टर प्रिंस खान को दे डाली खुली चुनौती

Jharkhand News: मेहनतकशों की जेब पर डाका! बिना बताए बिजली कामगारों के वेतन से कटे हजारों रुपये

Dhanbad: वासेपुर में गैंगवार की आहट तेज! प्रिंस खान और फहीम खान परिवार आमने-सामने, वायरल वीडियो से बढ़ी दहशत

Iran Attack US THAAD System: सदमे में अमेरिका! ईरान के हमले में अमेरिकी THAAD रडार तबाह

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra