Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर साहेबगंज के बोरियो अंचल में अवैध पत्थर उत्खनन के मामले में लीजधारक सत्यनाथ साह पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि सत्यनाथ साह को बोरियो अंचल के मौजा बिन्देरी बंदरकोला में 4 एकड़ जमीन पर पत्थर उत्खनन के लिए जिला खनन कार्यालय, साहेबगंज द्वारा खनन पट्टा प्रदान किया गया था। लेकिन लीजधारक ने इसके अलावा लगभग 20 एकड़ जमीन पर अवैध उत्खनन कर लगभग 200 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान पहुँचाया।
भाजपा नेता ने बताया कि प्रखण्ड बोरियो के उपप्रमुख कैलाश प्रसाद ने इस अवैध उत्खनन की शिकायत उपायुक्त साहेबगंज को की थी। शिकायत पर उपायुक्त के निर्देशानुसार गठित जाँच समिति ने अवैध उत्खनन की पुष्टि की। बावजूद इसके, जिला खनन पदाधिकारी और स्थानीय पुलिस ने लीजधारक पर कोई कार्रवाई नहीं की।
पत्र में यह भी कहा गया है कि सत्यनाथ साह के पुत्र रोहित कुमार साह द्वारा सूचक कैलाश प्रसाद पर फर्जी FIR दर्ज कर उन्हें धमकी दी गई। सूचक ने खतरे की आशंका जताई है और मामले में तुरंत रोक लगाने की मांग की है।
बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि सत्यनाथ साह पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर उत्खनन रोकने के निर्देश जारी किए जाएं और हुए राजस्व नुकसान की वसूली की जाए। साथ ही, सूचक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









