Jharkhand: झारखण्ड पुलिस को एकबार फिर नक्सल अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी मिली है . पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सल विरोदी अभियान के तहत दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है . जानकारी के अनुसार दोनों नक्सली रातामाटी में पुलिया को आईडी लगाकर उड़ाने में शामिल थे .दोनों गिरफ्तार नक्सली भाकपा (माओवादी) संगठन के सक्रिय सदस्य बताये जा रहे है .
महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड, रांची के निर्देशन में झारखंड पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर एवं अन्य अर्द्धसैनिक बलों द्वारा लगातार नक्सली संगठनों के विरुद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।
पुलिस के अनुसार भाकपा (माओवादी) संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ते के साथ कोल्हान व सारंडा क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा पुलिस व सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहते हैं।
इसी क्रम में बीते 09-10 अक्टूबर को रात में छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी में माओवादियों ने पुलिया को आईईडी लगाकर उड़ा दिया था। इस मामले में छोटानागरा थाना कांड संख्या 21/2025 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो माओवादी दस्ता सदस्यों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार नक्सली
1. अलब्रेट लोमगा उर्फ रेंगो लोमगा (19 वर्ष),जिसके पिता का नाम जोसेफ लोमगा उर्फ भगवान लोमगा है जो ग्राम सिंकल थाना बंदगांव, वर्तमान पता नुरदा थाना छोटानागरा का रहने वाला है
2. विकास लोमगा उर्फ रापा लोमगा उर्फ गबरी लोमगा उर्फ बालका लोमगा (20 वर्ष), पिता स्व. सतरी लोमगा, ग्राम सिंकल थाना बंदगांव, वर्तमान पता नुरदा थाना छोटानागरा।
बरामद सामग्री
-9 बोल्ट का बैट्री – 22 पीस
-बिजली का तार – लगभग 200 मीटर

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









