Breaking News : बिहार चुनाव को लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार चुनाव में महागठबंधन के बीच बात नहीं बनी। जिसके कारण अब झामुमो बिहार चुनाव में अकेले दम पर चुनाव लड़ने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झामुमो 6 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है।
Read More-दिल्ली संसद भवन के पास अफरातफरी, सांसद फ्लैट्स में लगी भीषण आग, एजेंसियां अलर्ट
झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसकी जानकारी दी। उऩ्होंने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि बिहार में पार्टी 6 सीटों में अपने उम्मीदवार को उतारेगी। महागठबंधन के सभी घटक दल खासकर राजद से उनके पास उनके माध्यम से और कांग्रेस के आलाकमान से कार्यकर्ता चिन्हित थे। झारखंड में 2019 में राजद ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था। सीट भी दी थी और उनको हमने सम्मानजनक तरीके से मंत्री पद भी दिया।
सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन समेत कई स्टार प्रचारक
2024 के चुनाव के बाद भी राजद को 6 सीट दी और एक प्रतिनिधि को कैबिनेट में जगह दी गई। लेकिन अब हमलोगों ने फैसला किया है, चकई, धमगहा, मोहिनी, कटोरिया, जमुई इन सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेंगे। चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, स्टीफन मरांडी, दीपक बिरुवा, मिथलेश ठाकुर, विजय हांसदा, हेमलाल मुर्मू, मोहम्मद ताजुद्दीन, उदय शंकर सिंह, सुंदिव्य कुमार सोनू ये तमाम स्त्रपचारक के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
Read More-रणजी ट्रॉफी में झारखंड की बड़ी जीत, तमिलनाडू की पारी और 114 रनों से करारी शिकस्त
बिहार की लड़ाई बहुमुखी है, कई सीटों पर आपसी लड़ाई है
अब बिहार की लड़ाई बहुमुखी लड़ाई है जहां एनडीए और महागठबंधन में विरोधाभासी है। कई सीटों पर आपसी लड़ाई है। हम अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे कि ये सभी उम्मीदवार पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करे ताकि पार्टी का जो लक्ष्य है कि पार्टी को एक राष्ट्रीय पार्टी बनाए।
Read More-डोरंडा फायरिंग केस का खुलासा, कुख्यात KSS और सुजीत गिरोह के सात सदस्य धराए
चुनाव के बाद भी हम राज्य में भी गठबंधन की समीक्षा करे। क्योंकि यह जेएमएम के साथ खिलवाड़ है। हमने लड़कर बिहार से झारखंड अलग राज्य बनाया। बिहार के जो गरीब और वंचित समाज खासकर दलित और आदिवासी वो गुरुजी के आदर्शो के साथ खड़ा है अब वो लोगों ने निर्णय का लिया है। इसलिए ये लड़ाई हम मजबूती के साथ लड़ेंगे और चुनाव जीतेंगे कि अगला सरकार बिना जेेेएमएम के मर्जी के नहीं बनेंगे। उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्द किया जाएगा। हम 10 तक पर भी जा सकते है।
महागठबंधन में फंस रही सीटों पर पेंच
बताते चलें कि बिहार चुनाव को लेकर झामुमो की लगातार महागठबंधन के नेताओं से मुलाकात चल रही थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि राजद अपने कोटे से जेएमएम को 6 सीटें दे सकती है। पर अंतिम समय में महागठबंधन में अभी भी कई सीटों पर पेंच फंस रही है जिसके कारण अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है।
Read More-RJD ने नहीं खोला पत्ता, कांग्रेस-CPIML में ठनी-बिहार चुनाव में महागठबंधन में बढ़ी टेंशन

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








