Ranchi: राजधानी के खेलगांव क्षेत्र स्थित शिवाजी नगर में एक युवती ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार, युवती पिछले एक साल से अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
Read More: Ranchi: JPSC कार्यालय घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP-Congress आमने-सामने
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह जब प्रेमी घर पहुंचा तो उसने युवती को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उसने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और युवती को इलाज के लिए रिम्स पहुंचाया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना खेलगांव थाना को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है दोनों रांची में पिछले एक साल से साथ में रह रहे थे और किसी कंपनी में जॉब किया करते थे। किसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ और अगले दिन जब युवक मृतिका को कॉल कर रहा था, तो फोन का जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद जैसे ही वह कमरे में पहुंचा तो युवती को फंदे से लटका हुआ पाया।
खबर अपडेट की जा रही है…







