21 अगस्त को जारी होगी खाली सीटों की जानकारी
CUJ के तीसरे चरण में सिर्फ उन्हीं PG कोर्स और कैटेगरी में दाखिला दिया जाएगा, जहां सीटें खाली हैं और संबंधित सीटों के लिए कोई वेटिंग लिस्ट उपलब्ध नहीं है। विश्वविद्यालय की ओर से 21 अगस्त 2026 को खाली सीटों और पात्र पाठ्यक्रमों की जानकारी वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन संबंधित PG कोर्स की योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को उपलब्ध सीटों और अपने कोर्स की पात्रता की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।CUJ PG Admission 2026: आवेदन शुल्क कितना है?
तीसरे चरण के दाखिले के लिए अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। • UR, OBC और EWS: ₹800 • SC/ST: ₹400 • दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार: ₹2003 सितंबर को जारी होगी उम्मीदवारों की सूची
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 सितंबर 2026 को पंजीकृत उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 8 सितंबर को ऑफलाइन दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। सीट आवंटित होने के बाद चयनित उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 से ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा कर सकेंगे।दस्तावेज सत्यापन के समय इन बातों का रखें ध्यान
दस्तावेज सत्यापन के दौरान आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अपना वैध जाति प्रमाण-पत्र या संबंधित श्रेणी का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस चरण में सुपरन्यूमेरेरी सीटों पर दाखिला नहीं दिया जाएगा। CUJ ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले संबंधित PG पाठ्यक्रम की शैक्षणिक पात्रता, उपलब्ध सीट और कैटेगरी की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। गलत जानकारी या पात्रता पूरी नहीं करने की स्थिति में आवेदन निरस्त किया जा सकता है।CUJ PG Admission 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
प्रक्रिया तारीख खाली सीटों की जानकारी 21 अगस्त 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू 24 अगस्त 2026 आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026, रात 11:55 बजे उम्मीदवारों की सूची 3 सितंबर 2026 ऑफलाइन दस्तावेज सत्यापन व काउंसलिंग 8 सितंबर 2026 ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा 11 सितंबर 2026 से नोट: अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना और अपने संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता की पुष्टि जरूर करें।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












