Ranchi : घाटशिला उपचुनाव में अब जयराम महतो की JLKM भी कूद पड़ी है। जेएलकेएम ने आज घाटशिला उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। JLKM ने रामदास मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब यह चुनाव त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है। JLKM ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है।
Read More-Breaking News : महागठबंधन में नहीं बनी बात, झामुमो बिहार में अकेले छह सीटों पर लड़ेगा चुनाव
21 अक्टूबर को नामांकन करेंगे रामदास मुर्मू
मिली जानकारी के मुताबिक रामदास मुर्मू 21 अक्टूबर को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इस दौरान उनके साथ JLKM अध्यक्ष और विधायक जयराम महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि JLKM के मैदान में उतरने से बीजेपी की समीकरण बिगड़ सकता है।
Read More-दिल्ली संसद भवन के पास अफरातफरी, सांसद फ्लैट्स में लगी भीषण आग, एजेंसियां अलर्ट
बताते चलें कि 2024 में हुए झारखंड विधानसभा के चुनाव में भी रामदास मुर्मू JLKM प्रत्याशी के रुप में मैदान में उतरे थे। हालांकि इस चुनाव में उन्हें महज 8093 वोट ही मिले थे। इस बार जयराम महतो ने फिर से एक बार उऩपर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है।
बता दें कि इस चुनाव में JLKM के रामदास मुर्मू का सीधा मुकाबला जेएमएम के पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन और बीजेपी से पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे रामदास सोरेन से होने वाला है।
Read More-RJD ने नहीं खोला पत्ता, कांग्रेस-CPIML में ठनी-बिहार चुनाव में महागठबंधन में बढ़ी टेंशन

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








