Ranchi : झारखंड में छठ महापर्व को लेकर पूरे राज्य में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सोमवार शाम होने वाले मुख्य अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो सहित सभी प्रमुख शहरों में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
62 जलाशयों को तीन श्रेणियों में बांटा है
रांची पुलिस ने शहर के कुल 62 जलाशयों को तीन श्रेणियों में बांटा है। ए, बी और सी। ए श्रेणी के घाटों को सबसे जोखिमपूर्ण माना गया है, जहां 20 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। संवेदनशील घाटों पर 10 और सामान्य घाटों पर 5 सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे।
Read More-सलमान खान का बयान बना बवाल! पाकिस्तान ने कर दिया ‘आतंकवादी’ घोषित, जाने क्या है पूरा मामला
1,000 पुलिसकर्मी और ट्रैफिक जवान रहेंगे तैनात
पिछले साल जिन 19 स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई थी जिसको देखते हुए इस बार बाइक पेट्रोलिंग और क्विक रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं नदी, तालाब में आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैयार रखा गया है। ये टीमें बड़ा तालाब, कांके बांध, धुर्वा बांध, हतनिया तालाब और लेन टैंक तालाब जैसे प्रमुख घाटों पर तैनात हैं।
इसके साथ ही छठ के दौरान करीब 1,000 पुलिसकर्मी और 1,000 ट्रैफिक पुलिस जवान, जिनमें 450 महिलाएं शामिल हैं, त्योहार की ड्यूटी में लगे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
Read More-नहीं रहे टीवी के मशहूर अभिनेता सतीश शाह, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







