Desk : सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम 2025 के दौरान सलमान खान के एक बयान ने पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल ला दिया है। पाकिस्तान इस बयान से इस कदर भड़क गया है कि सलमान खान को आतंकी घोषित कर दिया है। जिसके बाद दुनियाभर में सलमान के चाहने वालों ने कड़ी आलोचना की है।
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर आतंकी घोषित किया
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए सलमान खान का नाम फोर्थ शेड्यूल में डाल दिया है, जो एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत आतंकवाद से जुड़े संदिग्धों की सूची मानी जाती है। मंत्रालय ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया।
Read More-48 मौतों के बाद थमी जंग, ट्रम्प ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच कराया शांति समझौता
बलूचिस्तान का ज़िक्र पाकिस्तान से अलग संदर्भ में करने से भड़का पाकिस्तान
बताते चलें कि सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम 2025 के दौरान सलमान खान ने मंच पर कहा था कि -“ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है।” इस बयान में बलूचिस्तान का ज़िक्र पाकिस्तान से अलग संदर्भ में आने पर वहां की सरकार भड़क उठी है।
इस फैसले के बाद पाकिस्तान की काफी आलोचना हो रही है। भारत और विदेशों में मौजूद सलमान खान के फैंस इस कदम पर नाराज़ हैं और सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर आलोचना कर रहे हैं। हालांकि मामले में अब तक सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Read More-नहीं रहे टीवी के मशहूर अभिनेता सतीश शाह, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








