Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नकली और एक्सपायरी दवाइयों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। मंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि “किसी भी हॉस्पिटल या मेडिकल दुकान में नकली दवाइयां, एक्सपायरी दवाइयां या कोडीनयुक्त कफ सिरप पाई गई, तो उनका जीना दुश्वार कर दूंगा। दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।”
Read More-Breaking News : हर घर से एक को सरकारी नौकरी, फ्री बिजली और ₹2500 महीना-महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी
स्थानीय लोगों ने दी स्वास्थ्य मंत्री को सूचना
बताते चलें कि आज रांची और आसपास के इलाकों में कई दवा माफियाओं ने नकली दवाइयों और कफ सिरप को भूमिगत रूप से फेंककर छिपाने की कोशिश की।
स्थानीय लोगों ने जब इस संदिग्ध गतिविधि को देखा, तो तत्काल स्वास्थ्य मंत्री को इसकी सूचना दी।
मंत्री ने तुरंत त्वरित कार्रवाई का निर्देश देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर भेजने और जांच प्रारंभ करने का आदेश दिया।
Read More-चक्रवात मोन्था का कहर! कई ट्रेनें और फ्लाइट्स ठप, झारखंड में भी असर
डॉ. अंसारी ने कहा कि “यह पता लगाया जाए कि यह कफ सिरप किस कंपनी की है, किसने इसे यहां फेंका, और यह बाजार में कैसे पहुंची। मंत्री ने कहा कि मामले में दोषियों की पहचान कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।”
दुकान में नकली या नशे की कफ सिरप पाई गई तो दुकान होगा सील
राज्य में नकली दवाओं और नशे के रूप में उपयोग हो रही कफ सिरप की बिक्री पर मंत्री ने सभी मेडिकल दुकानदारों को आगाह करते हुए कहा कि “अगर किसी दुकान में नकली या नशे की कफ सिरप पाई गई, तो दुकान तुरंत सील की जाएगी और संचालक को जेल भेजा जाएगा।”
Read More-जयपुर में दर्दनाक बस हादसा! हाईटेंशन तार से टकराकर बस में भड़की आग, 3 की मौत कई झुलसे
डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट कहा कि यह सिर्फ कानून का मामला नहीं बल्कि जनता की सेहत से जुड़ा गंभीर अपराध है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








