Desk : चक्रवात ‘मोन्था’ ने बुधवार सुबह ओडिशा के गंजम जिले में गोपालपुर तट पर दस्तक दे दी। इससे पहले मंगलवार रात यह तूफान आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम तट से टकराया था। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है।
Read More-Breaking News : मुजफ्फरपुर में गरजे राहुल गांधी-मोदी को छठ से नहीं, सिर्फ वोट से मतलब
अगले 6 घंटों तक चक्रवात का रहेगा असर
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, लैंडफॉल के बाद भी अगले 6 घंटों तक तूफान का असर बना रहेगा। समुद्र में 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और ऊंची लहरें तट से टकरा रही हैं।
11 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
कई जिलों गंजम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। राज्य प्रशासन ने अब तक 11 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, जबकि और 30 हजार लोगों को शिफ्ट करने की तैयारी है।
ODRF की 30 टीम और NDRF की 5 टीमों को राहत कार्य में लगाया गया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि तूफान से दो लोगों की मौत हुई है, हालांकि समय रहते उठाए गए कदमों से बड़ा नुकसान टल गया।
Read More-चक्रवात मोन्था का कहर! कई ट्रेनें और फ्लाइट्स ठप, झारखंड में भी असर

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









