Ranchi : चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अब झारखंड में भी साफ दिखने लगा है। मोंथा ने अब उड़ीसा में भी दस्तक दे दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज देर रात मोंथा झारखंड में भी दस्तक दे सकती है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई गई है।
Read More-पाकिस्तान की जगह ये देश खेलेगा जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप, FIH ने किया ऐलान
31 अक्टूबर तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
बताते चलें कि मंगलवार शाम से ही राजधानी रांची समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। हालांकि 31 अक्टूबर के बाद मौसम सामान्य होने के आसार है।
Read More-आंध्र से ओडिशा तक ‘मोन्था’ का कहर! अब तक दो की मौत, 100 kmph की रफ्तार से चली हवाएं
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने जानकारी दी है कि तूफान के कारण दक्षिणी-पश्चिमी और संताल परगना के इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई है। 30 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, बोकारो और गिरिडीह में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग और प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि चक्रवाती तूफान फिलहाल काठी नाला के पास सक्रिय है और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों तक इसका असर जारी रहेगा।
Read More-चक्रवात मोन्था का कहर! कई ट्रेनें और फ्लाइट्स ठप, झारखंड में भी असर
वहीं, रांची जिला प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे बारिश के दौरान निचले इलाकों और नदी-नालों के पास जाने से बचें, साथ ही वज्रपात और तेज हवाओं से सावधान रहें। इस बीच, तूफान के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं और कई विमान विलंब से रांची पहुंचे हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








