Bihar Vidhansabha Election: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के बड़े नेताओं की सभाएं शुरु हो गई है। सभी राष्ट्रीय नेता बारी बारी से बिहार पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार पहुंचे हैं। अमित शाह बिहार के लखीसराय में जनता को संबोधित कर रहे हैं।
अमित शाह ने क्या कहा-
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में देश नक्सलवाद मुक्त हो रहा है, आतंकवाद से मुक्त हो चुका है और भ्रष्टाचार से भी मुक्त हो चुका है।
Read More: डोभा से 10वीं की छात्रा का शव मिलने से मची हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
“छठी मैया का भी अपमान किया गया”
उन्होंने आगे कहा कि राहुल बाबा आए और उन्होंने पीएम मोदी को अपमानित करने के लिए कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया। लेकिन पीएम मोदी का अपमान करके उन्होंने छठी मैया का भी अपमान किया। उन्होंने कहा कि जो लोग छठ पूजा मनाते हैं वे नाटक करते हैं।
14 नवंबर को महागठबंधन का होगा सफाया
राहुल बाबा, आप छठी मैया के महत्व और आस्था को नहीं समझेंगे। न ही आपकी मां समझेगी। आप पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। आपके कार्यकर्ताओं ने मोदी जी की मां का अपमान किया। जब 14 नवंबर को बक्से खुलेंगे, तो (महागठबंधन) का सफाया हो जाएगा।”
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।









